अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

Tejashwi Yadav Daughter: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बने पापा, घर आई नन्हीं परी

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर एक नन्हीं परी आई है. उन्होंने खुद टट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने अपनी बेटी के साथ एक फोटो भी शेयर की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है." इस पल इंतजार पूरे लालू परिवार को काफी दिनों

Tejashwi Yadav Daughter: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बने पापा, घर आई नन्हीं परी

Article Advertisement

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर एक नन्हीं परी आई है. उन्होंने खुद टट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने अपनी बेटी के साथ एक फोटो भी शेयर की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है." इस पल इंतजार पूरे लालू परिवार को काफी दिनों से था और उनका इंतजार अब खत्म हो गया है. तेजस्वी यादव एक बेटी के पिता बने हैं. उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली है. पूरे आरजेडी परिवार में खुशियों की लहर दौर गई है. तेजस्वी बने पिता तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री को बेटी हुई है. तेजस्वी ने खुद इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. उसमें उन्होंने अपनी बेटी को गोद में ले रखा है. वहीं, तेजस्वी के साथ ही उनकी बहन रोहणी आचार्य ने भी ट्वीट कर इस बात की जानकरी दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि "भाई-भाभी के चेहरे पर खिली मुस्कान रहे, मेरे घर में खुशियों का सदा यूँही वास रहे मन सुख के सागर में गोते भरे, पापा बनने की खुशी में भाई तेजस्वी के चेहरे पे ऐसी खुशियां झलके।

Article Advertisement

बनकर नन्हीं सी परी मेरे घर मेहमान आई है. खुशियों की संग सौगात लाई है. दादा-दादी बनने की खुशी में मम्मी-पापा के चेहरे पे जो मुस्कान लाई है.   आयोजित की जाएगी एक कार्यक्रम आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के घर एक नई पीढ़ी का आगमन हो गया है. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अब एक बेटी के पिता बन गए हैं. आज सुबह तेजस्वी की पत्नी रेचल ने बेटी को जन्म दिया है. जिसके आते ही पूरे परिवार में खुशियां आ गई हैं. वहीं, ये भी बताया जा रहा है कि उनके घर अब बेटी आने की खुशी में जल्द ही एक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read