Bihar News: आज गाली देने वाले कल लालू को भारत रत्न भी देंगे…तेजस्वी का विरोधियों पर तंज Tejashwi Demand For His Father Lalu Yadav Bharat Ratna: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Tejashwi Demand For His Father Lalu Yadav Bharat Ratna: पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में भाग लिया।
सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड मुख्यालय में इसका आयोजन हुआ था।
इस दौरान उन्होंने अपने पिता लालू यादव को लेकर कहा कि उन्हें समाज के दबे लोगों की आवाज उठाने के लिए भारत रत्न मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज नीतीश कुमार मौन हैं।
पकड़ुआ बने हुए हैं।
जो लोग कर्पूरी ठाकुर को आरक्षण देने पर गालियां देते थे, उन्हें भारत रत्न देना पड़ा।
यही समाजवाद की ताकत है।
कई लोग लालू यादव को गाली दे रहे हैं, वही भविष्य में उन्हें भारत रत्न देंगे।
कर्पूरी ठाकुर और लालू यादव के कारण गरीब आज भी अपने हक की लड़ाई लड़ सकता है और उन्होंने सामाजिक बदलाव भी किया।
बंधुआ मजदूरी और उत्पीड़न से मिली मुक्ति बंधुआ मजदूरी और उत्पीड़न से मुक्ति दिलाई।
उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
उनके नक्शे कदम पर चलकर हम समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का काम कर रहे हैं।
युवा पीढ़ी से उनके विचारों को आगे बढ़ाने की अपील की।
कर्पूरी ठाकुर ने आखिरी सांस लालू प्रसाद यादव की गोद में ली थी।
तेजस्वी यादव ने कहा कि साल 1978 में 12% अतिपिछड़ों को आरक्षण दिया।
साल 1990 में लालू यादव ने इसे 14% और राबड़ी देवी ने 2000 में 18% किया।
जातिगत जनगणना के आधार पर इसे 25% तक बढ़ाया गया।
लेकिन बाद की सरकारों ने इसे आगे नहीं बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी सिर्फ कागजों पर है।
सरकार 15 साल पुरानी हो चुकी है और इसे बदलना जरूरी है।
मेरा सपना बिहार को समृद्ध बनाना है।
तेजस्वी की उम्र भले ही कम हो, लेकिन उनकी जुबान पक्की है।
महिलाओं को ‘माई-बहिन’ मानकर योजनाएं लाएंगे।
सबसे पहले आर्थिक न्याय देंगे।
लालू यादव ने कुर्सी की परवाह नहीं की- पूर्व मंत्री डॉ. रामचंद्र पूर्वे पूर्व मंत्री डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के बाद उनकी नीतियों को लालू यादव ने आगे बढ़ाया।
मंडल आयोग लागू करने के लिए लालू यादव ने कुर्सी की परवाह नहीं की।
वहीं महिला प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने तेजस्वी को ‘रोजगार मशीन’ बताते हुए कहा कि उन्होंने जाति के आधार पर नहीं, बल्कि कर्म और आदर्श के आधार पर राजनीति की।
मंगनी लाल मंडल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने जो अखंड धरातल दिया था, उसे लालू यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए और मजबूत किया।
भ्रष्टाचार के लिए कोई पुरस्कार हो तो मिले- जेडीयू वहीं, तेजस्वी यादव के पिता लालू के लिए भारत रत्न की मांग पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि अगर भ्रष्टाचार और जेल की सजा काटने के लिए कोई पुरस्कार होता तो लालू यादव को जरूर मिलना चाहिए।
Politics
Bihar News: आज गाली देने वाले कल लालू को भारत रत्न भी देंगे…तेजस्वी का विरोधियों पर तंज
Bihar News: आज गाली देने वाले कल लालू को भारत रत्न भी देंगे…तेजस्वी का विरोधियों पर तंज Tejashwi Demand For His Father Lalu Yadav Bharat Ratna: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। Tejashwi Demand For His Father Lalu Yadav Bharat Ratn

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Politics
कौन हैं चंद्र कुमार बोस? नेताजी सुभाष चंद्र बोस से क्या है रिश्ता, Gen-Z के लिए बनाएंगे ‘आजाद हिंद पार्टी’

Politics
संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने: अमित शाह बोले- पूरी रात चर्चा को तैयार, राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


