Tejashwi Yadav का लंच देख क्यों भड़की भाजपा?
कहा- नवरात्रि में मछली खाने वाले सनातनी नहीं… बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चुनावी भागदौड़ के बीच लंच करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसकी वजह से तेजस्वी भाजपा के निशाने पर आ गए हैं।
Politics
Tejashwi Yadav का लंच देख क्यों भड़की भाजपा? कहा- नवरात्रि में मछली खाने वाले सनातनी नहीं…
Tejashwi Yadav का लंच देख क्यों भड़की भाजपा? कहा- नवरात्रि में मछली खाने वाले सनातनी नहीं… बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चुनावी भागदौड़ के बीच लंच करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसकी वजह से तेजस्वी भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से लेकर विजय सिन्हा ने तेज

Article Advertisement
Article Advertisement
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से लेकर विजय सिन्हा ने तेजस्वी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चुनावी सरगर्मी के बीच अपने लंच को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
तेजस्वी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करके मुसीबत मोल ले ली है।
अब आलम ये है कि भाजपा ने खाने को लेकर तेजस्वी को घेरना शुरू कर दिया है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी को खूब खरी-खोटी सुनाई है।
सावन में मछली, नवरात्रि में मटन- विजय सिन्हा भाजपा नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी के खाने को वोट बैंक की राजनीति से जोड़ दिया है।
तेजस्वी यादव के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि ये लोग सनातनी बनने की कोशिश करते हैं मगर वास्तव में ये सनातनी संस्कार नहीं सीख पाए हैं।
ये कभी सावन में मटन खाते हैं तो नवरात्रि में मछली खा रहे हैं।
ये लोग वोट पाने के लिए कितना गिर गए हैं कि धर्म और संस्कार को भी नीचा दिखाने से भी नहीं हिचकिचाते हैं।
ऐसे लोग धर्म का अपमान करते हैं।
सीजनल सनातनी हैं तेजस्वी- गिरिराज सिंह केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गिरिराज सिंह ने भी तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है।
उन्होंने तेजस्वी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि तेजस्वी सीजनल सनातनी हैं।
जब बिहार में उनकी सरकार थी तो उनके पिता लालू यादव ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को अवैध तरीके से बिहार में बसाया था।
ये लोग सनातनी पुजारी नहीं बल्कि वोट के सौदागर हैं, जो सनातन धर्म का लिबाज ओढ़कर तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं।
तेजस्वी यादव का वीडियो बता दें कि लालू यादव के बेटे और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने बीते दिन अपना एक वीडियो शेयर किया था।
इस वीडियो में तेजस्वी खाना खाते दिखाई दे रहे थे।
वीडियो के कैप्शन में तेजस्वी ने लिखा, चुनावी भागदौड़ एंव व्यस्तता के बीच हेलीकॉप्टर में भोजन!
इस वीडियो में तेजस्वी यादव मछली और रोटी खाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में तेजस्वी ने बताया कि बाहर गर्मी काफी ज्यादा है और लू चल रही है।
इसलिए उन्होंने साथ में मट्ठा, बेल का जूस, सतुआ और तरबूज का जूस ले रखा है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
