आप लोगों को ठंडाने के लिए बोले हैं' : नीतीश को लालू यादव के ऑफर पर तेजस्वी यादव लालू यादव के मुख्यमंत्री नीतीश को गठबंधन में आने का ऑफर दिया था. तेजस्वी यादव ने बताया कि क्यों लालू यादव ने ऑफर दिया था. पटनाः नए साल पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्र साद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खोल देने की बात कहकर सूबे की सियासत में गर्मी ला दी थी. उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार साथ आते हैं तो उनका स्वागत करेंगे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, अपने पिता से अलग राय रखते हैं. उन्होंने, नीतीश कुमार के स्वागत के सवाल पर स्पष्ट कुछ नहीं कहा, लेकिन पिता के बयान का समर्थन नहीं किया. "बार-बार (क्या नीतीश कुमार महागठबंधन का हिस्सा बनेंगे) टिप्पणी क्या करना है. मैं तो पहले ही बोल चुका हूं. लालू जी से मीडिया के लोग बार-बार सवाल पूछते हैं तो मीडिया को ठंडाने के लिए लालू जी बयान दे देते हैं." - तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष नीतीश के पाला बदलने की चर्चाः तेजस्वी यादव गुरुवार दो जनवरी को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने राजभवन पहुंचे थे. राज भवन में ही मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने लालू यादव के बयान का खंडन करते हुए अपनी बात रखी. बता दें कि बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होना है. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने की चर्चा जोरों से चल रही है. क्या कहा था लालू ने: नए साल पर पटना में एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा था-"नीतीश कुमार आते हैं तो काहे नहीं लेंगे साथ. रहें साथ में और काम करें. हां रख लेंगे. माफ कर देंगे उनको. हमलोग मिल बैठकर फैसला लेते हैं. हमारा दरवाजा उनके लिए हमेशा खुला है, उनको भी दरवाजा खोलना चाहिए." लालू यादव के इस बयान का जेडीयू नेताओं ने भी खंडन किया था.
Politics
आप लोगों को ठंडाने के लिए बोले हैं' : नीतीश को लालू यादव के ऑफर पर तेजस्वी यादव - TEJASHWI YADAV
आप लोगों को ठंडाने के लिए बोले हैं' : नीतीश को लालू यादव के ऑफर पर तेजस्वी यादव लालू यादव के मुख्यमंत्री नीतीश को गठबंधन में आने का ऑफर दिया था. तेजस्वी यादव ने बताया कि क्यों लालू यादव ने ऑफर दिया था. पटनाः नए साल पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्र साद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमा
Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
