Politics
भाजपा ने तेजस्वी यादव पर लगा दिया ‘चोरी’ करने का आरोप! बिहार की राजनीति में मचा ‘नया’ घमासान
Published: 8/10/2024, 1:42:09 pm•23 views•Seemanchal Live
भाजपा ने तेजस्वी यादव पर लगा दिया ‘चोरी’ करने का आरोप! बिहार की राजनीति में मचा ‘नया’ घमासान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रविवार को सरकारी आवास खाली किया था जिसके बाद इसे मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को आवंटित किया गया है। अब सम्राट चौधरी के निजी सचिव ने यह आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा

भाजपा ने तेजस्वी यादव पर लगा दिया ‘चोरी’ करने का आरोप!
बिहार की राजनीति में मचा ‘नया’ घमासान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रविवार को सरकारी आवास खाली किया था जिसके बाद इसे मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को आवंटित किया गया है।
अब सम्राट चौधरी के निजी सचिव ने यह आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है कि तेजस्वी सरकारी आवास से कई चीजें अपने साथ लिए चले गए।
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर ‘चोरी’ करने का गंभीर आरोप लगा है।
आरोप है कि वह पटना में उप मुख्यमंत्री के सरकारी आवास को खाली करते समय वहां से टोंटियां, एसी और सोफा जैसी कई चीजें अपने साथ लिए चले गए।
ये आरोप बिहार के वर्तमान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निजी सचिव शत्रुधन कुमार ने सोमवार को लगाया है।
कुमार ने दावा किया कि सरकारी बंगले से एक सोफा, गमले और एसी गायब हैं।
इन आरोपों के बाद बिहार की राजनीति फिर से गर्म हो गई है।
बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने भी तेजस्वी के खिलाफ ऐसे ही आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि हम आरोप नहीं लगा रहे हैं बल्कि कैमरे पर सबूत दिखा रहे हैं।
तेजस्वी यादव को इसका उत्तर देना चाहिए।
दानिश इकबाल ने आगे कहा कि अखिलेश यादव ने यूपी में टोटियां गायब कर दी थीं और अब वही काम यहां हो रहा है।
तेजस्वी ने रविवार को आवास खाली किया था, जिसके बाद इसे सम्राट चौधरी को अलॉट किया गया था।
सुप्रीम कोर्ट ने उनकी वह याचिका खारिज कर दी थी जिसमें उन्होंने पटना हाईकोर्ट की ओर से दिए गए आवास खाली करने के आदेश को चुनौती दी थी।
‘तेजस्वी फोबिया से पीड़ित है भाजपा’ वहीं, भाजपा के इन आरोपों को लेकर राजद ने भगवा दल पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है।
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी ने बंगला खाली कर दिया है जो उन्हें उप मुख्यमंत्री रहते हुए मिला था।
भाजपा सस्ती राजनीति कर रही है।
तिवारी ने कहा कि भाजपा ‘तेजस्वी फोबिया’ का सामना कर रही है।
बता दें कि साल 2022 में जब नीतीश कुमार ने एनडीए का साथ छोड़ते हुए महागठबंधन के साथ सरकार बनाई थी तब तेजस्वी को डिप्टी सीएम का पद मिला था।
लेकिन नीतीश कुमार के एक बार फिर पाला बदलने के बाद उनसे पद भी छिन गया और बंगला भी।
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



