अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

लालू-राबड़ी और परिवार से दूर तेजस्वी ने मनाया जन्मदिन, तेज प्रताप ने ऐसे किया विश

लालू-राबड़ी और परिवार से दूर तेजस्वी ने मनाया जन्मदिन, तेज प्रताप ने ऐसे किया विश तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के सबसे अद्भुत इंसान को शुभकामनाएं. गया: लालू-राबड़ी और अपने परिवार से दूर रहकर पूर्व डिप्टी सीएम व प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी य

लालू-राबड़ी और परिवार से दूर तेजस्वी ने मनाया जन्मदिन, तेज प्रताप ने ऐसे किया विश

Article Advertisement

लालू-राबड़ी और परिवार से दूर तेजस्वी ने मनाया जन्मदिन, तेज प्रताप ने ऐसे किया विश तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के सबसे अद्भुत इंसान को शुभकामनाएं. गया: लालू-राबड़ी और अपने परिवार से दूर रहकर पूर्व डिप्टी सीएम व प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने गया में जन्मदिन मनाया. रात 12 बजते ही उनके जन्मदिन का केक कटा. इस मौके पर तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर तेजस्वी को बर्थडे विश किया. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के सबसे अद्भुत इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं. तेज प्रताप ने तेजस्वी को किया बर्थडे विश: तेज प्रताप यादव ने कहा कि ईश्वर आपके इस विशेष दिन पर आपको अपने आस-पास के सभी लोगों के लिए किए गए सभी अच्छे कार्यों और परिवार, दोस्तों और समग्र रूप से समाज में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आशीर्वाद दे. आपका करिश्मा, आपका जादू, आपकी उदारता, आपकी उज्ज्वल मुस्कान और चमकती आंखें, आपके बारे में अनगिनत चीजें हैं जिनकी मैं सराहना करता हूं, प्रशंसा करता हूं और सम्मान करता हूं! "मैं इतना मिलनसार, सहयोगी और प्रतिभावान व्यक्ति होने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहता हूं। मैं आपके सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और उन सभी चीजों की कामना करता हूं जो आपका दिल चाहता है. मेरे छोटे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं ."- तेज प्रताप यादव का X पर पोस्ट तेजस्वी यादव का जन्मदिन आज: बता दें कि गया में रात 12 बजते ही तेजस्वी यादव के जन्मदिन का केक कटा. हैप्पी बर्थडे टू यू के म्यूजिक के बीच उन्हें जन्मदिन की बधाइयां मिलीं. हालांकि, इसके बीच वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी, राज्यसभा सांसद संजय यादव, औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा के अलावे अन्य कुछ नेता और कार्यकर्ता ही मौजूद थे. तेजस्वी यादव का 35वां जन्मदिन पूरे खुशनुमा माहौल में मनाया गया. तेजस्वी यादव ने मौजूद सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को खुद केक भी खिलाया. लालू- राबड़ी और परिवार से दूर रहकर मनाया जन्मदिन: इन दिनों बिहार विधानसभा उपचुनाव का चुनावी प्रचार चल रहा है. इसके बीच तेजस्वी यादव चुनावी दौरे पर हैं. वे शुक्रवार से ही गया में हैं. ऐसे में जब ये पटना को नहीं लौटे, तो उन्होंने अपना जन्मदिन गया में ही सेलिब्रेट किया. राजद सुप्रीमो अपने पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी, पत्नी, प्यारी बेटी से दूर तेजस्वी यादव ने अपना जन्मदिन गया में मनाया. मस्ती करते दिखे तेजस्वी: गया के एक होटल में तेजस्वी यादव का 35वां जन्मदिन मना. इस मौके पर न सिर्फ एक दूसरे को केक खिलाया, बल्कि मौजूद नेताओं कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव को केक का टीका भी लगाया और मस्ती करते दिखे. पूरे मस्ती भरे वातावरण में तेजस्वी यादव का 35 वां जन्मदिन मनाया गया. बेलागंज में चुनावी रैली को किया था संबोधित: बता दें कि शुक्रवार को पूर्व डिप्टी सीएम व प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने बेलागंज में चुनावी रैली की थी. चुनावी रैली के बाद गया में ही रात्रि विश्राम का प्रोग्राम रहा. जिस होटल में वे रूके, वहीं उनका बर्थडे मना. इस मौके पर आरजेडी के राज्यसभा सांसद संजय यादव, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी, औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा, पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत, राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव आदि मौजूद थे. 11 को समाप्त हो जाएगा चुनाव प्रचार: 11 नवंबर को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा. बिहार विधानसभा के चार सीटों के उपचुनाव होने हैं. ऐसे में तेजस्वी यादव के पास पटना वापस लौटने का समय नहीं था. यही वजह रही, कि परिवार से दूर रहकर उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया. गया के होटल में ही उनका जन्मदिन मनाया गया. चुनावी प्रचार में सरगर्मी से तेजस्वी यादव जुटे हैं और अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read