अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

“मैं तो मोदी जी को नचाता हूं” – पटना मरीन ड्राइव पर युवाओं संग डांस करते दिखे तेजस्वी यादव, वीडियो वायरल

बिहार की राजनीति में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह पटना के मरीन ड्राइव पर युवाओं के साथ मस्ती करते और डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में तेजस्वी यादव ने युवाओं संग डांस करते हुए यहां तक कह दिया – “मैं तो म

“मैं तो मोदी जी को नचाता हूं” – पटना मरीन ड्राइव पर युवाओं संग डांस करते दिखे तेजस्वी यादव, वीडियो वायरल

Article Advertisement

बिहार की राजनीति में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह पटना के मरीन ड्राइव पर युवाओं के साथ मस्ती करते और डांस करते नजर आ रहे हैं।

Article Advertisement

वीडियो में तेजस्वी यादव ने युवाओं संग डांस करते हुए यहां तक कह दिया – “मैं तो मोदी जी को भी नचाता हूं।” तेजस्वी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो किसने शेयर किया? तेजस्वी यादव का यह वीडियो उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने एक के बाद एक कई क्लिप्स पोस्ट कीं, जिनमें तेजस्वी कभी ऋतिक रोशन स्टाइल में डांस करते, कभी युवाओं से बातचीत करते और कभी ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं। रोहिणी आचार्य ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा – “दिल तो बच्चा ही है जी… मस्ती टाइम, पटना मरीन ड्राइव।” ड्राइव। एक अन्य वीडियो शेयर कर लिखा रोहिणी ने लिखा कि सबसे कीमती है चेहरे की प्यारी सी मुस्कान, भांजा है अपने मामा जी की जान! पटना मरीन ड्राइव पर रात्रि मस्ती बताया जा रहा है कि यह घटना रात की है, जब तेजस्वी यादव अचानक पटना के मरीन ड्राइव पहुंचे। वहां मौजूद युवाओं ने उन्हें घेर लिया और बातचीत के दौरान डांस की फरमाइश कर डाली। तेजस्वी ने भी बिना किसी झिझक के युवाओं संग बॉलीवुड अंदाज में डांस किया। उनका यह रूप देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और तालियाँ बजाने लगे। सोशल मीडिया पर बवाल तेजस्वी यादव के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। राजद समर्थक इसे तेजस्वी का साधारण और मस्तमौला स्वभाव बता रहे हैं। जबकि भाजपा समर्थक इसे गंभीर राजनीति से भटकाव बता रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा तेजस्वी के उस बयान की हो रही है जिसमें उन्होंने कहा – “मैं मोदी जी को भी नचाता हूं।” राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि तेजस्वी का यह बयान चुनावी माहौल में नया विवाद खड़ा कर सकता है। निष्कर्ष पटना मरीन ड्राइव से सामने आया यह वीडियो साबित करता है कि तेजस्वी यादव राजनीति के अलावा अपने बिंदास और मस्तमौला अंदाज के लिए भी पहचाने जाते हैं। हालांकि, “मैं मोदी जी को भी नचाता हूं” वाला बयान आने वाले दिनों में उन्हें राजनीतिक विवादों में भी घेर सकता है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read