BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
Politics

तेलंगाना में लॉक डाउन की अवधी 29 मई तक बढ़ी

Published: 6/5/2020, 10:01:12 am347 viewsSeemanchal Live

तेलंगाना राज्य ने कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लॉक डाउन की अवधी 29 मई तक बढ़ा दी है। ये लॉक डाउन देश व्यापी किये गए केंद्र सरकार द्वारा 17 मई तक के लॉक डाउन से लगभग 10 दिन ज्यादा है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने, 7 घंटे चले मंत्रिमंडल के बैठक के बाद कहा, " राज्य के नागरिक चाहत

तेलंगाना में लॉक डाउन की अवधी 29 मई तक बढ़ी
तेलंगाना राज्य ने कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लॉक डाउन की अवधी 29 मई तक बढ़ा दी है। ये लॉक डाउन देश व्यापी किये गए केंद्र सरकार द्वारा 17 मई तक के लॉक डाउन से लगभग 10 दिन ज्यादा है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने, 7 घंटे चले मंत्रिमंडल के बैठक के बाद कहा, " राज्य के नागरिक चाहते थे की लॉक डाउन बढे इसीलिए हमने ऐसा निर्णय लिया है, मैंने इस लिए गए निर्णय की सूचना प्रधानमंत्री को भी दे दी है " तेलंगाना राज्य के 6 जिले फ़िलहाल रेड जोन में है, 18 ऑरेंज और 9 ग्रीन जोन में है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा " इन सब में से तीन ज़िलों में कोरोना वायरस से संक्रमण की संख्या काफी ज्यादा है जो की चिंता का विषय बना हुआ है। तेलंगाना जहाँ अभी 1,096 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है जिसमे से 439 का इलाज़ चल रहा है और 628 ठीक हो चुके है, इससे पहले भी केंद्र सरकार द्वारा लॉक डाउन बढ़ाने से पहले ही राज्य में लॉक डाउन के अवधी 7 मई तक बढ़ा चुका था। और अब एक आंतरिक रिपोर्ट के अनुसार जिसका ये कहना था राज्य के लोग चाहते है की लॉक डाउन की अवधी बढ़े, को मद्देनज़र रखते हुए लॉक डाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन सबके बीच तेलंगाना ने खेती बारी और औद्योगिक क्षेत्र को लॉक डाउन से अलग रखा है और इन दोनों क्षेत्र में थोड़ी ढ़ील दी है ताकि अनाज की उतपादन में कमी न आये। लॉक डाउन के और आगे बढ़ाने के सवाल पर मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा की उसका निर्णय 15 मई तक के हालातों को देखने के बाद लिया जाएगा।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read