भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश!
अलकायदा-ISIS से अलर्ट रहे देश, क्या कहती है FATF की चेतावनी?
भारत पर बड़े आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है।
भारत को अलकायदा और ISIS से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा एक रिपोर्ट जारी करके भारत को चेताया गया है।
जानें क्या कहती है रिपोर्ट... Indian in Danger of Terrorist Attack: भारत पर बड़े आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है।
अलकायदा और ISIS साजिश रच रहे हैं, जिससे भारत को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
यह चेतावनी फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने अपनी एक रिपोर्ट में दी है।
इस रिपोर्ट में भारत को स्पेशली अलर्ट करते हुए आतंकी हमले को लेकर आगाह किया गया है और कहा गया है कि जम्मू कश्मीर चुनाव के बीच या इसके बाद भारत में दहशत फैलाने की साजिश दोनों आतंकी संगठन रच रहे हैं।
इसलिए भारत सतर्क रहे और किसी भी तरह के हमले या हादसे से बचने की तैयारी पहले से करके रखे।
बता दें कि FATF आतंकवाद विरोधी इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन है।
यह मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग जैसे केसों से निपटने के देशों के तरीकों पर नजर रखती है।
खुफिया एजेंसियों को अलर्ट करने की सलाह FATF द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को सबसे बड़ा खतरा इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवेंट (ISIL) या अल-कायदा से है।
इनके सहयोगी आतंकी संगठन जम्मू कश्मीर में एक्टिव हैं और इनके आतंकी साजिश रच रहे हैं, मौका मिलने की फिराक में हैं।
भारत मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग वाली गतिविधियों से निपटने के लिए निरंतर कार्रवाई करता रहता है, जो सराहनीय है।
इसी तरह की कार्रवाई अब भारत को आतंकी हमले होने से रोकने की करनी चाहिए।
इसके लिए भारत को अपनी खुफिया एजेंसियों को अलर्ट करना चाहिए, ताकि वे आतंकियों पर नजर रख सकें।
यह अलर्ट इसलिए जारी किया गया है, क्योंकि पिछले कई महीनों से जम्मू कश्मीर में कई आतंकी हमले हो चुके हैं, जिनमें भारतीय सेना ने अपने कई जवानों को खो दिया है।
रिपोर्ट में मणिपुर के हालातों का भी जिक्र हुआ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जून के महीने में 26 से 28 जून तक सिंगापुर में FATF का रिव्यू मीटिंग हुई थी।
इस मीटिंग में रिव्यू के बाद जो रिपोर्ट तैयार की गई, उसमें भारत को रेगुलर फॉलोअप की कैटेगरी में रखा गया।
इस कैटेगरी में यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और इटली समेत G20 ग्रुप के 4 देश शामिल किए गए हैं।
बता दें कि FTAF ने अपनी रिपोर्ट में मणिपुर जिले में तनाव और हिंसा के माहौल का भी जिक्र किया।
इसमें कहा गया है कि मणिपुर में पिछले एक साल से तनाव और हिंसा का माहौल है।
यह आतंकियों की साजिश हो सकती है, जो अपने स्लीपर सेल के जरिए विवाद निपटने नहीं देना जा रहे।
200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, इस विवाद से निपटने के लिए भारत का कड़े कदम उठाने चाहिए।
Article Advertisement
Politics
भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश! अलकायदा-ISIS से अलर्ट रहे देश, क्या कहती है FATF की चेतावनी?
भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश! अलकायदा-ISIS से अलर्ट रहे देश, क्या कहती है FATF की चेतावनी? भारत पर बड़े आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। भारत को अलकायदा और ISIS से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा एक रिपोर्ट जारी करके भारत को चेताया गया है। जानें क्या कहती है रिपोर्ट..

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
