जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाएं कम हुईं : सरकार नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) सरकार ने बुधवार को बताया कि जम्मू कश्मीर में पिछले दो साल में आतंकी हिंसा की घटनाओं में कमी आई है।
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया ‘‘जम्मू कश्मीर में वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2020 में आतंकी हिंसा की घटनाओं में 59 प्रतिशत की कमी आई।
वर्ष 2020 में जून तक हुई आतंकी घटनाओं की तुलना में, वर्ष 2021 में जून तक आतंकी हिंसा में 32 प्रतिशत की कमी आई है।’’ प्रश्न में जम्मू कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति और हालात सुधारने के लिए उठाए गए कदमों का ब्यौरा पूछा गया था।
राय ने बताया ‘‘केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में दुकानें, कारोबारी प्रतिष्ठान, सार्वजनिक परिवहन, सरकारी कार्यालय, शैक्षिक एवं चिकित्सा संस्थान आदि सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया ‘‘सरकार ने ‘आतंकवाद कतई बर्दाश्त नहीं’ की नीति अपनाई है और राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है, कानून को कड़ाई से लागू किया जा रहा है, गहन तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
इन सभी कदमों का उद्देश्य आतंकी संगठनों से मिल रही चुनौती का कारगर तरीके से सामना करना है।’’ राय ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को किसी भी तरह का सहयोग देने का प्रयास करने वालों पर कड़ी नजर रखी और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की।
उन्होंने बताया ‘‘इसके अलावा सरकार ने, युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई प्रोत्साहनकारी नीतियां बनाई हैं।
इनमें युवाओं को रोजगार देना भी शामिल है ताकि वे आतंकवाद से दूर रहें।
’’
Article Advertisement
Politics
जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाएं कम हुईं : सरकार
जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाएं कम हुईं : सरकार नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) सरकार ने बुधवार को बताया कि जम्मू कश्मीर में पिछले दो साल में आतंकी हिंसा की घटनाओं में कमी आई है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया ‘‘जम्मू कश्मीर में वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
