अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

ठाकुरगंज में एक दिवसीय रास महोत्सव शुरू

ठाकुरगंज में एक दिवसीय रास महोत्सव शुरू कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर ठाकुरगंज प्रखंड में आयोजित होने वाला रास महोत्सव मंगलवार की संध्या सत्यनारायण पूजा के साथ झाला व गलगलियागच्छ में शुरू हो गया। भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमा को चाक पर स्थापित कर पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा क

ठाकुरगंज में एक दिवसीय रास महोत्सव शुरू

Article Advertisement

ठाकुरगंज में एक दिवसीय रास महोत्सव शुरू कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर ठाकुरगंज प्रखंड में आयोजित होने वाला रास महोत्सव मंगलवार की संध्या सत्यनारायण पूजा के साथ झाला व गलगलियागच्छ में शुरू हो गया। भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमा को चाक पर स्थापित कर पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा किया गया।

Article Advertisement

चाक पर स्थापित राधा कृष्ण की आठ जोड़ी प्रतिमा के साथ रास पूजन किया गया। पूजनोपरांत 24 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन शुरू हुआ। जो दूसरे दिन देर शाम को हवन के साथ संपन्न होगा। बंगाल, नेपाल व आस-पास के इलाकों के कीर्तन मंडली द्वारा हरे राम हरे राम, राम-राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे हरे के उच्चारण से पूरा इलाका गूंज उठा है। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर प्रति वर्ष झाला व गलगलियागच्छ में रास महोत्सव मनाया जाता है। स्थानीय राजवंशी समाज द्वारा नाटक का मंचन भी किया जाता है। इस दौरान मेला का भी आयोजन होता है। वही इस मौके पर मुख्य रूप से महिलाओं ने महानंदा नदी जाकर स्नान किया और पूजा-अर्चना की। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read