अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Politics

थाना चौक से आरएन साव चौक तक सड़क जर्जर

थाना चौक से आरएन साव चौक तक सड़क जर्जर थाना चौक से आरएन साव चौक तक की सड़क के जीर्णोद्धार का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इस बीच सड़क को दो बार मोटरेबुल किया जा चुका है। इसके कारण अब सड़क से धूल उड़ने लगे हैं। इससे उस सड़क से चलने वालों को काफी परेशानी हो रही है। थाना चौक से कला भवन, निगम कार्याल

थाना चौक से आरएन साव चौक तक सड़क जर्जर

Article Advertisement

थाना चौक से आरएन साव चौक तक सड़क जर्जर थाना चौक से आरएन साव चौक तक की सड़क के जीर्णोद्धार का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इस बीच सड़क को दो बार मोटरेबुल किया जा चुका है। इसके कारण अब सड़क से धूल उड़ने लगे हैं। इससे उस सड़क से चलने वालों को काफी परेशानी हो रही है। थाना चौक से कला भवन, निगम कार्यालय होते हुए आरएन साव चौक तक करीब 800 मीटर लंबी सड़क जर्जर हो चुकी है। इस सड़क पर कई बार पैच वर्क किया जा चुका है। जब भी मंत्री या मुख्यमंत्री आते हैं समाहरणालय के आगे पैच वर्क कर दिया जाता है और बाकी जगहों को मोटरेबुल कर दिया जाता है। लेकिन इसके जीर्णोद्धार का काम पूरा नहीं हो सका है। जिन जगहों पर गड्ढों में मेटेरियल भर कर मोटरेबुल बनाया गया है उन जगहों पर अब गर्दोगुबार का आलम है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गायत्री मंदिर के बगल वाली गली में रहने वाले राजेश कुमार कहते हैं कि काफी दिनों से सुन रहे हैं कि सड़क का जीर्णोद्धार होगा। लेकिन मोटरेबुल बना कर काम चलाया जा रहा है। 49 लाख की लागत से सड़क का न सिर्फ कालीकरण होना है बल्कि निगम कार्यालय के सामने से थाना चौक पर सड़क के दोनों किनारों पर पेभर ब्लॉक भी लगाया जाएगा। काम में देरी के बारे में संवेदक अशोक कुमार सिंह कहते हैं कि जिस तरह की ट्रेफिक उस सड़क पर उस तरह का इस्टीमेट नहीं है। इसलिए उसे रिवाइज करने के लिए नगर आयुक्त को आवेदन दिया गया था। उसी बजट में स्ट्रक्चर को बदला जा सकता था। इससे सड़क मजबूत बनती। लेकिन उसकी इजाजत नहीं मिली। अक्टूबर के अंत में वर्क ऑर्डर मिला है और 25 फरवरी तक का समय दिया गया है। इस बीच सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बारे में नगर आयुक्त विजय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क को मोटरेबुल बनाया गया है। संवेदक को निर्देश दिया गया है कि जल्द काम शुरू करें। एक से दो महीने में सड़क का काम पूरा कर लिया जाएगा। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read