बिहार में एसबीआई ATM तोड़कर लाखों की चोरी, चोरों का हाईटेक तरीका जान रह जाएंगे दंग - THEFT IN ARARIA अररिया में एसबीआई एटीएम तोड़कर लाखों की चोरी की गई. चोरों ने हाईटेक तरीके से एटीएम तोड़कर घटना को अंजाम दिया है. अररिया: बिहार के अररिया में अज्ञात चोरों ने एटीएम काटकर लाखों रूपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरी का हाईटेक तरीका देख हर कोई हैरान है. मामला नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नरपतगंज फारबिसगंज एनएच 27 पंचगछिया स्थित एसबीआई एटीएम का है. जहां शटर को हाईटेक तरीके से काटकर एटीएम से लाखों रुपये निकाल लिये गये. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद सभी चोर चार चक्का वाहन से फरार हो गए. एसबीआई एटीएम तोड़कर लाखों की चोरी: घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास ने घटनास्थल पहुंचकर कई बिंदुओ पर जांच पड़ताल की. अज्ञात चोरों की पहचान और चोरी का रकम की बरामदगी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि रविवार की शाम तक एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी के द्वारा नरपतगंज थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया था. वहीं चोरी की गई राशि करीब 13 लाख मानी जा रही है. हाईटेक तरीके से एटीएम में चोरी: भारतीय स्टेट बैंक चंदा पंचगछिया के मुख्य द्वार पर है, जो रविवार की सुबह बंद था. इसके बाद बताया जा रहा है कि चार चक्का वाहन से अज्ञात चोर पहुंचे और एटीएम का शटर गैस कटर से काटकर उसके अंदर पहुंच गये. चोरों ने एटीएम को तोड़ते हुए उसमें रखे सारे रुपये निकाल लिये और करीब 10 से 15 मिनट के अंदर वारदात को अंजाम देकर वापस निकल गए. इसी बीच अचानक एटीएम में आग लगने से सड़क से जा रहे लोगों की नजर पड़ी और भीड़ जमा हो गई. शाखा प्रबंधक ने की जांच: जानकारी मिलते ही स्थानीय घटनास्थल पर पहुंच गये. इसके बाद शाखा प्रबंधक को घटना की जानकारी दी गई. जानकारी मिलते ही शाखा प्रबंधक ने पहुंचकर चोरी की घटना की जांच की और स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी. मामले को लेकर शाखा प्रबंधक अरुण कुमार पासवान ने बताया कि एटीएम से अज्ञात चोरों के द्वारा लाखों रुपये की चोरी घटना को अंजाम दिया गया है. "इस एटीएम में बैंक से बाहर कंपनी के द्वारा राशि डाला जाता है. इसलिए कंपनी के कर्मी के द्वारा ही थाना में आवेदन दिया जाएगा. चोरों ने यहां से लाखों की चोरी की है."- अरुण कुमार पासवान, शाखा प्रबंधक क्या कहते हैं एसडीपीओ?: मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि एटीएम से लाखों रुपये की चोरी करना बहुत ही गंभीर मामला है. हाईटेक तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. उन्होंने कहा कंपनी के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर चोरी कांड का जल्द उद्भेदन कर लिया जाएगा. "कंपनी के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी. चोरी की गई राशि करीब 13 लाख मानी जा रही है."- मुकेश कुमार, एसडीपीओ
Seemanchal
बिहार में एसबीआई ATM तोड़कर लाखों की चोरी, चोरों का हाईटेक तरीका जान रह जाएंगे दंग - THEFT IN ARARIA
बिहार में एसबीआई ATM तोड़कर लाखों की चोरी, चोरों का हाईटेक तरीका जान रह जाएंगे दंग - THEFT IN ARARIA अररिया में एसबीआई एटीएम तोड़कर लाखों की चोरी की गई. चोरों ने हाईटेक तरीके से एटीएम तोड़कर घटना को अंजाम दिया है. अररिया: बिहार के अररिया में अज्ञात चोरों ने एटीएम काटकर लाखों रूपये की चोरी की घटना को

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
