कटिहार में थिनर व्यवसायी का ड्राइवर ही निकला लूटकांड का लाइनर, जानिए क्या है पूरा मामला कटिहार में थिनर व्यवसायी लूटकांड का खुलासा हो गया है. ड्राइवर ही पूरी वारदात का लाइनर निकला. आगे पढ़ें पूरी खबर.. कटिहार: बिहार के कटिहार पुलिस ने थिनर व्यवसायी लूटकांड का खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में एक देसी कट्टा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरे मामले में वारदात का लाइनर वाहन चालक ही पाया गया है. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम: दरअसल पूरा मामला जिले के फलका थाना क्षेत्र का है. जहां पुलिस ने चोचला मोड़ के पास थिनर व्यवसायी लूटकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए कटिहार सदर एसडीपीओ 2 धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार को हथियारबंद अपराधियों ने अररिया के थिनर व्यवसायी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया. पिकअप समेत लूटा सारा सामान: व्यवसायी पटना से सड़क के रास्ते चौदह ड्राम थिनर लेकर अररिया जा रहे थे. इसी दौरान चोचला मोड़ के पास हथियार से लैश अपराधियों ने पिकअप समेत सभी सामान लूट लिया था. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना रानीगंज जिला अररिया का रहने वाले चालक आमिर बैठा को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. पुलिस को पूछताछ के दौरान ही उसपर शक हो गया. जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो परत दर परत मामला सामने आ गया. "थिनर व्यवसायी लूटकांड का खुलासा हो गया है. ड्राइवर ही पूरी वारदात का लाइनर निकला. उसने अन्य बदमाशों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया."- धर्मेन्द्र कुमार, एसडीपीओ 2, कटिहार सदर दो और आरोपी गिरफ्तार: कटिहार एसडीपीओ सदर 2 धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चालक ही वारदात का लाइनर हैं. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने अन्य दो आरोपी को गिरफ्तार किया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है. लूटा हुआ सामान भी बरामद किया जा रहा है.
Article Advertisement
Seemanchal
कटिहार में थिनर व्यवसायी का ड्राइवर ही निकला लूटकांड का लाइनर, जानिए क्या है पूरा मामला
कटिहार में थिनर व्यवसायी का ड्राइवर ही निकला लूटकांड का लाइनर, जानिए क्या है पूरा मामला कटिहार में थिनर व्यवसायी लूटकांड का खुलासा हो गया है. ड्राइवर ही पूरी वारदात का लाइनर निकला. आगे पढ़ें पूरी खबर.. कटिहार: बिहार के कटिहार पुलिस ने थिनर व्यवसायी लूटकांड का खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में एक
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
