64 साल पहले 1 करोड़ में बना एक गाना, सबसे महंगी फिल्म ने रिलीज होते ही मचाया बवाल This Movie Song was made in 1 Crore: साल 1960 में रिलीज हुई फिल्म भारतीय इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बन गई।
इस फिल्म के एक गाने को बनाने में 1 करोड़ रुपये चले गए।
Mughal-E-Azam Song was made in 1 Crore: साल 1960 में रिलीज हुई मुगल-ए-आजम हिंदी सिनेमा की एक ऐसी फिल्म है, जिसकी गहराई, संवाद और संगीत आज भी अमर हैं।
ये फिल्म न सिर्फ अपने समय की सबसे महंगी फिल्म थी, बल्कि ये आज भी भारतीय फिल्म इतिहास का एक अहम हिस्सा मानी जाती है।
फिल्म के मुख्य कलाकारों में पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार, मधुबाला और दुर्गा खोटे शामिल थे।
इस फिल्म को लेकर ऐसा कहा जाता है कि इसका एक गाना आज से करीब 64 साल पहले 1 करोड़ रुपये में बना था।
गाने को बनाने में लगे 1 करोड़ रुपये इस फिल्म की कहानी प्रेम, संघर्ष और सामाजिक विवाद पर बेस्ड थी, जिसमें राजकुमार सलीम का विद्रोह और अनारकली की खूबसूरती को दिखाया गया है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके फेमस गाने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के पीछे कितनी मेहनत छिपी है?
अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं।
इस गाने को मोहन स्टूडियोज में फिल्माया गया था, जहां का सेट लाहौर के शीश महल जैसा बनाया गया था।
ये सेट 150 फीट लंबा, 80 फीट चौड़ा और 35 फीट ऊंचा था और इसे बनाने में लगभग दो साल और 1 करोड़ रुपये की लागत आई थी।
उस समय ये एक हिंदी फिल्म के बजट से कई गुना महंगी थी।
बाथरूम स्टूडियो में लता दीदी ने गाया गाना फिल्म के निर्देशक और संगीतकार इस गाने को लेकर बहुत गंभीर थे।
गीतकार शकील बदायूंनी ने इसे पूरी तरह बनाने में करीब 105 बार लिखा था।
तब जाकर संगीतकार नौशाद ने इसे मंजूरी दी।
नौशाद ने इस गाने को लता मंगेशकर से गवाया।
उस समय टेकनॉलोजी की कमी के चलते गाने में इको प्रभाव डालना काफी मुश्किल था।
लेकिन नौशाद ने एक अनोखा हल निकाला।
उन्होंने लता मंगेशकर को बाथरूम स्टूडियो में गाने के लिए कहा, जिससे गाने में एक प्राकृतिक इको प्रभाव आ गया।
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म इन सभी कोशिशों का नतीजा ये रहा कि फिल्म मुगल-ए-आजम ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।
ये फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई, बल्कि कई विशेषज्ञों के अनुसार, आज भी ये हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म मानी जाती है अगर उस वक्त के पैसे की वैल्यू को देखा जाए तो।
इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा दी।
इसके संवाद, गाने और स्क्रीनप्ले ने इसे बेहतरीन फिल्म बना दिया।
मुगल-ए-आजम सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी सांस्कृतिक धरोहर है, जो सदियों तक भारतीय सिनेमा में जीवित रहेगी।
Article Advertisement
Entertainment
64 साल पहले 1 करोड़ में बना एक गाना, सबसे महंगी फिल्म ने रिलीज होते ही मचाया बवाल
64 साल पहले 1 करोड़ में बना एक गाना, सबसे महंगी फिल्म ने रिलीज होते ही मचाया बवाल This Movie Song was made in 1 Crore: साल 1960 में रिलीज हुई फिल्म भारतीय इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बन गई। इस फिल्म के एक गाने को बनाने में 1 करोड़ रुपये चले गए। Mughal-E-Azam Song was made in 1 Crore: साल

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
नानी की The Paradise ने पहले हफ्ते में मचाया धमाल, 150 करोड़ के पार कमाई; आलोचनाओं पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी

Entertainment
Nani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खास

Entertainment
OTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीज

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
