अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Sports

थॉमस डेनेर्बी भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम के कोच बने

थॉमस डेनेर्बी भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम के कोच बने नयी दिल्ली, 13 अगस्त (भाषा) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को घोषणा की कि थॉमस डेनेर्बी तत्काल प्रभाव से भारतीय महिला सीनियर राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के रूप में कार्यभार संभालेंगे। स्वीडन के 62 वर्षीय डेनर्बी इससे पहले भारतीय

थॉमस डेनेर्बी भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम के कोच बने

Article Advertisement

थॉमस डेनेर्बी भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम के कोच बने नयी दिल्ली, 13 अगस्त (भाषा) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को घोषणा की कि थॉमस डेनेर्बी तत्काल प्रभाव से भारतीय महिला सीनियर राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के रूप में कार्यभार संभालेंगे। स्वीडन के 62 वर्षीय डेनर्बी इससे पहले भारतीय अंडर-17 महिला विश्व कप टीम की प्रभारी थे। उन्हें एएफसी एशियाई कप की तैयारी में मदद करने के लिए राष्ट्रीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में अगले साल (2022) 20 जनवरी से छह फरवरी तक होगा। यूएफा प्रो डिप्लोमाधारी कोच ने एआईएफएफ से जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ मैं इस काम (भारतीय कोच) के लिए खुद को उपयुक्त मानने के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ का आभारी हूं। भारतीय सीनियर महिला राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के रूप में पदभार ग्रहण करना सम्मान की बात है।’’ पिछले 30 वर्षों में कोच के तौर पर कई राष्ट्रीय टीमों के साथ काम कर चुके डेनेर्बी ने कहा, ‘‘ एएफसी महिला एशियाई कप के लिए लड़कियों को तैयार करना एक बड़ी चुनौती है। जीवन चुनौतियों के बारे में है, और मैं इन्हें पसंद करता हूं।’’ उनकी देखरेख में स्वीडन की महिला राष्ट्रीय टीम 2011 में फीफा विश्व कप में तीसरे स्थान पर और 2012 के लंदन ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। उन्होंने नाइजीरियाई महिला राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के रूप में भी काम किया, जिसमें उन्होंने 2019 फीफा महिला विश्व कप के लिए टीम को कोचिंग दी थी। एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने कहा, ‘‘ अपने लंबे अनुभव के साथ थॉमस महिला टीम में काफी सुधार करेंगे। वह भारत से परिचित हैं और हम तकनीकी और प्रतिस्पर्धी रूप से अपनी टीम को बेहतर बनाने के लिए तत्पर हैं।’’ वह फरवरी 2022 में एएफसी एशियाई कप समाप्त होने के बाद हालांकि फिर से भारतीय अंडर-17 विश्व कप टीम की कमान संभालने लौट जाएंगे। इस दौरान अंडर-17 महिला टीम की खिलाड़ी सहायक कोच एलेक्स एम्ब्रोस की निगरानी में प्रशिक्षण लेंगी जो डेनेर्बी के साथ संपर्क में रहेंगे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read