पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को धमकी पर धमकी, इस बार पाकिस्तान से आया फोन पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को फिर धमकी भरे कॉल-मैसेज आए हैं. उन्होंने गृह मंत्री को ऑडियो भेजकर सुरक्षा न मिलने पर कोसा है- पूर्णिया : पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार उन्हें ये धमकी व्हाट्सएप कॉल और टेक्स्ट मैसेज के जरिए पाकिस्तान से आया है. जबकि एक दूसरे नंबर से भी उन्हें धमकी भरे मैसेज मिले हैं. पाकिस्तान से आई पप्पू यादव को धमकी : खुद को गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए धमकी दिया और उसने कहा कि उसके घर एवं कार्यालय के पास उसके आदमी घूम रहे हैं और जैसे ही मौका मिलेगा उसे मार देंगे. सबसे बड़ी बात 24 दिसंबर को पप्पू यादव का जन्मदिन है. उससे पहले उसे जान से मारने की बात भी कही. पप्पू यादव को धमकी भरी कॉल : धमकी से भरे खत के बाद पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार उन्हें ये धमकी पाकिस्तान से व्हाट्सएप कॉल और टेक्स्ट मैसेज के जरिए मिली है. जबकि एक दूसरे नंबर से भी उन्हें धमकी भरे मैसेज मिले हैं. खुद को गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए कहा कि 24 दिसंबर को पप्पू यादव का जन्मदिन है और उसके पहले उसे मौत के घाट उतार देगा. 'घर के आसपास कर रहे रेकी' : धमकी देने वाले ने कहा कि उसके घर एवं कार्यालय के साथ-साथ पप्पू यादव पर उसके गुर्गे नजर रखे हुए हैं. जैसे ही मौका मिलेगा उसे मौत की नींद सुला देगा. नहीं तो लॉरेंस बिश्नोई से पप्पू यादव माफी मांग लें, तभी उसकी जान बच सकती है. वहीं पप्पू यादव ने फोन करने वाले को हिदायत दी की उसकी लड़ाई पप्पू यादव से है. परिवार के बारे में बोलना छोड़ दे. 'जिसे मारना है आकर मार दे' : वहीं पप्पू यादव ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि यह सब साजिश भाजपा के लोगों की है. उन्हें सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है. वह अपनी सुरक्षा खुद कर सकते हैं. वह अभी झारखंड में प्रचार प्रसार में है. जिसे मारना है आकर मार दे. ''हमें मरने का जज्बा होगा तो हम आएंगे और आपको मारने का जज्बा होगा तो आ जाइएगा. मैं झारखंड चुनाव में घूम रहा हूं. आज भी मैडम के क्षेत्र में 11 सभाएं हैं फिर उसके बाद बिहार जाउंगा. आप रेकी करिए लेकिन मेरे परिवार का नाम मत लीजिए. आपसे दुश्मनी पप्पू यादव से है, मेरी विचारधारा से है. आप मुझसे लड़िए. लेकिन मेरे परिवार को बीच में लाएंगे तो रास्ते फिर अलग होंगे.''- पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद
Politics
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को धमकी पर धमकी, इस बार पाकिस्तान से आया फोन
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को धमकी पर धमकी, इस बार पाकिस्तान से आया फोन पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को फिर धमकी भरे कॉल-मैसेज आए हैं. उन्होंने गृह मंत्री को ऑडियो भेजकर सुरक्षा न मिलने पर कोसा है- पूर्णिया : पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार उन्
Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
