BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
Seemanchal

बिहार में आज और लुढ़केगा पारा, कुछ इलाकों में शीतलहर के आसार

Published: 26/12/2019, 10:28:42 am537 viewsSeemanchal Live

बिहार में आज और लुढ़केगा पारा, कुछ इलाकों में शीतलहर के आसार पटना सहित सूबे के कई जिले बुधवार को कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार के अधिकतर इलाकों में में बादल छाए रहे। धूप न निकलने से जनजीवन पर असर पड़ा। रही-सही कसर पछुआ ने पूरी कर दी। पटना में 12 से 14 किमी प्रतिघं

बिहार में आज और लुढ़केगा पारा, कुछ इलाकों में शीतलहर के आसार
बिहार में आज और लुढ़केगा पारा, कुछ इलाकों में शीतलहर के आसार पटना सहित सूबे के कई जिले बुधवार को कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार के अधिकतर इलाकों में में बादल छाए रहे। धूप न निकलने से जनजीवन पर असर पड़ा। रही-सही कसर पछुआ ने पूरी कर दी। पटना में 12 से 14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। पटना और गया के तापमान में गिरावट आ सकती है, वहीं मुजफ्फरपुर व आसपास के इलाकों में कोल्डवेव (शीतलहर) का असर दिख सकता है। हालांकि कोल्ड वेव की परिस्थितियों की आधिकारिक घोषणा गुरुवार शाम में संभावित है। राजधानी के आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। सूरज के दर्शन हुए लेकिन लोगों ने धूप में गर्माहट महसूस नहीं की। दोपहर बाद बर्फीली हवाओं की चुभन से लोग बेहाल रहे। पटना का पारा पिछले 24 घंटे में लगभग तीन डिग्री तक नीचे आ गया। अधिकतम तापमान 19 डिग्री जबकि न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य से पांच डिग्री नीचे पारा होने की वजह से कंपकंपी की स्थिति बनी रही। गया का अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री और न्यूनतम 11.6 डिग्री, भागलपुर का अधिकतम 21 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया का पारा अधिकतम 22.2 डिग्री और न्यूनतम पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में आर्द्रता सुबह में 98 प्रतिशत तक रही। और घना होगा कोहरा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पटना और गया में गुरुवार को सुबह में कोहरा रहेगा और आंशिक बादल भी छाए रहेंगे। बादल छंटने और हवाओं की रफ्तार कम होने पर कोहरा और घना होगा। भागलपुर और पूर्णिया में घना कोहरा छाने के आसार हैं। आसमान में आंशिक बादल रहेंगे। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read