अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

तोक्यो जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों से 13 जुलाई को बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

तोक्यो जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों से 13 जुलाई को बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तोक्यो ओलंपिक कर भारत की तैयारियों का जायजा लिया और यह भी घोषणा की कि वह ओलंपिक जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों से 13 जुलाई को बात करेंगे । इसके तीन दिन बाद

तोक्यो जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों से 13 जुलाई को बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Article Advertisement

तोक्यो जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों से 13 जुलाई को बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तोक्यो ओलंपिक कर भारत की तैयारियों का जायजा लिया और यह भी घोषणा की कि वह ओलंपिक जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों से 13 जुलाई को बात करेंगे ।

Article Advertisement

इसके तीन दिन बाद भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था रवाना होगा । कोरोना महामारी के कारण यह बातचीत वर्चुअल होगी । मोदी ने ट्वीट किया ,‘‘ तोक्यो ओलंपिक के लिये भारतीय दल की तैयारियों का जायजा लिया । उनके टीकाकरण , लॉजिस्टिक संबंधी ब्यौरे , उन्हें दी जा रही सहायता पर बात की ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ 130 करोड़ भारतीयों की ओर से मैं 13 जुलाई को ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों से बात करूंगा । उन्हें शुभकामना दूंगा । हम सभी उनकी हौसलाअफजाई करें हैशटैग चीयर4इंडिया ।’’ इससे पहले सरकार के जनभागीदारी मंच ‘मायगव इंडिया’ ने इस बातचीत की जानकारी दी थी । भारत का पहला दल एयर इंडिया से रवाना होगा । भारत के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है । अभी तक खिलाड़ियों की संख्या की आधिकारिक घोषणा भारतीय ओलंपिक संघ ने नहीं की है । कोरोना महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से आठ अगस्त तक दर्शकों के बिना होंगे ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read