BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
Politics

तोक्यो में मिट्टी धंसने से कई मकान बहे, कम से कम 19 लोग लापता

Published: 4/7/2021, 8:19:54 am320 viewsSeemanchal Live

तोक्यो में मिट्टी धंसने से कई मकान बहे, कम से कम 19 लोग लापता तोक्यो, तीन जुलाई (एपी) जापान की राजधानी तोक्यो के पश्चिमी अतामी शहर में शनिवार को भारी बारिश के बाद मिट्टी धंसने और मकानों के जमींदोज होने से कम से कम 19 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शिजुओका प्रांत के प्रवक्ता ताकामिची स

तोक्यो में मिट्टी धंसने से कई मकान बहे, कम से कम 19 लोग लापता
तोक्यो में मिट्टी धंसने से कई मकान बहे, कम से कम 19 लोग लापता तोक्यो, तीन जुलाई (एपी) जापान की राजधानी तोक्यो के पश्चिमी अतामी शहर में शनिवार को भारी बारिश के बाद मिट्टी धंसने और मकानों के जमींदोज होने से कम से कम 19 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शिजुओका प्रांत के प्रवक्ता ताकामिची सुगियामा ने बताया कि अतामी में दर्जनों मकानों के जमींदोज होने की आशंका है। सरकारी प्रसारणकर्ता एनएचके ने लापता लोगों की संख्या 20 बतायी है लेकिन सुगियामा ने कम से कम 19 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह संख्या बढ़ सकती है। जापान के कुछ हिस्सों में इस हफ्ते की शुरुआत से मूसलाधार बारिश हो रही है। सुगियामा ने बताया कि इलाके में सुबह से ही भारी बारिश हो रही थी। दमकल और पुलिसकर्मियों के साथ ही आत्मरक्षा बल बचाव अभियान में शामिल होंगे। एक बड़े इलाकों को खाली कराने की चेतावनी दी गयी है। फुटेज में पर्वत की ओर मिट्टी घंसते और मकानों पर गिरते तथा अपने रास्ते में आयी कारों को बहाकर ले जाते हुए दिख रही है। एनएचके की टीवी फुटेज में पुल के एक हिस्से को ढहते हुए देखा जा सकता है। अतामी राजधानी तोक्यो से करीब 100 किलोमीटर दूर दक्षिणपश्चिम में स्थित शिजुओका प्रांत में समुद्र के किनारे का एक रिजॉर्ट इलाका है।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read