BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
Sports

तोक्यो ओलंपिक से जुड़े कोरोना मामले 100 पार, 19 नये मामले

Published: 24/7/2021, 9:21:32 am285 viewsSeemanchal Live

तोक्यो ओलंपिक से जुड़े कोरोना मामले 100 पार, 19 नये मामले तोक्यो, 23 जुलाई (भाषा) तोक्यो ओलंपिक में कोरोना संक्रमण के मामले बढकर 100 से अधिक हो गए जबकि आयोजकों ने शुक्रवार को 19 नये मामले सामने आने की घोषणा की । चेक गणराज्य का चौथा खिलाड़ी रोड साइकिलिस्ट मिशेल श्लेजेल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । खे

तोक्यो ओलंपिक से जुड़े कोरोना मामले 100 पार, 19 नये मामले
तोक्यो ओलंपिक से जुड़े कोरोना मामले 100 पार, 19 नये मामले तोक्यो, 23 जुलाई (भाषा) तोक्यो ओलंपिक में कोरोना संक्रमण के मामले बढकर 100 से अधिक हो गए जबकि आयोजकों ने शुक्रवार को 19 नये मामले सामने आने की घोषणा की । चेक गणराज्य का चौथा खिलाड़ी रोड साइकिलिस्ट मिशेल श्लेजेल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । खेलों के उद्घाटन समारोह से पहले कोरोना मामलों की संख्या का शतक पार हो गया । महामारी के कारण समारोह में 1000 से कम लोग होंगे और दर्शकों को अनुमति नहीं दी गई है। तोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने रोज जारी होने वाले कोरोना अपडेट में बताया कि तीन खिलाड़ी, खेलों से जुड़े दस कर्मचारी, तीन पत्रकार और तीन ठेकेदार पॉजिटिव पाये गए हैं । खेलों से जुड़े कोरोना के मामले बढकर 106 हो गए हैं जिनमें से 11 खिलाड़ी हैं । चेक गणराज्य की टीम का छठा मामला सामने आया है । देश की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा ,‘‘ चेक गणराज्य दल का छठा सदस्य और चौथा खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया है । रोड साइकिलिस्ट मिशेल श्लेजेल संक्रमित पाये गए हैं ।’’ उन्हें शनिवार को रोड रेस में भाग लेना था जो अब वह नहीं ले पायेंगे । इससे पहले चेक गणराज्य के दो बीच वॉलीबॉल खिलाड़ी और एक टेबल टेनिस खिलाड़ी भी पॉजिटिव आया था । चेक दल के डॉक्टर व्लास्तिमिल वोरासेक भी गुरूवार को पॉजिटिव पाये गए । इससे पहले एक वॉलीबॉल कोच भी संक्रमित हो गए थे । जमैका का एक लंबी कूद का खिलाड़ी कारी मैकलियोड अपने देश में पॉजिटिव पाया गया जो अब खेलों में भाग नहीं ले सकेगा । अन्य देशों में से चिली का एक ताइक्वांडो खिलाड़ी, नीदरलैंड का स्केटबोर्ड खिलाड़ी और ताइक्वांडो खिलाड़ी भी पॉजिटिव पाये गए । दक्षिण अफ्रीका के दो फुटबॉल खिलाड़ी और अमेरिका का एक बीच वॉलीबॉल खिलाड़ी पॉजिटिव निकला था ।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read