अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

1 दिसंबर से सभी टोल प्लाजा पर सिर्फ होगा एक नकदी काउंटर

1 दिसंबर से सभी टोल प्लाजा पर सिर्फ होगा एक नकदी काउंटर राष्ट्रीय उच्च पथों (NH) के टोल प्लाजा पर नकदी का कारोबार कम होगा। आगामी एक दिसंबर से टोल प्लाजा पर मात्र एक काउंटर ही नकदी के लिए होगा। बाकी काउंटर उन गाड़ियों के लिए होगा जिसमें फास्ट टैग लगे हुए हैं। फास्ट टैग लगी गाड़ियों को टोल प्लाजा पर रूक

1 दिसंबर से सभी टोल प्लाजा पर सिर्फ होगा एक नकदी काउंटर

Article Advertisement

1 दिसंबर से सभी टोल प्लाजा पर सिर्फ होगा एक नकदी काउंटर राष्ट्रीय उच्च पथों (NH) के टोल प्लाजा पर नकदी का कारोबार कम होगा। आगामी एक दिसंबर से टोल प्लाजा पर मात्र एक काउंटर ही नकदी के लिए होगा। बाकी काउंटर उन गाड़ियों के लिए होगा जिसमें फास्ट टैग लगे हुए हैं।

Article Advertisement

फास्ट टैग लगी गाड़ियों को टोल प्लाजा पर रूकने की जरुरत नहीं होती। रेडियो फ्रेंक्वेंसी से फास्ट टैग लगी गाड़ियों से टोल की अपने आप वसूली हो जाती है। जाम से निजात दिलाने और तेल बचाने के उद्देश्य से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने यह निर्णय लिया है। बिहार में 20 स्थानों पर टोल टैक्स की वसूली होती है। एनएच पर जाम कम करने के लिए केंद्र सरकार बीते दो वर्षों से फास्ट टैग पर काम कर रही है। सरकार की सोच है कि एनएच के टोल प्लाजा पर जाम नहीं लगे। लोग बिना रूके ही गंतव्य स्थान की ओर आ-जा सकें। फास्ट टैग से टोल देने पर लोगों को ढाई फीसदी की रियायत भी दी जा रही है। मसलन, अगर कोई नकदी में टोल टैक्स 100 रुपए देंगे तो फास्ट टैग में उन्हें ढाई रुपए कम देने होंगे। बिहार के 20 में से 16 टोल प्लाजा पर इसका ट्रायल सफल हो चुका है। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार एक दिसंबर से सभी 20 टोल प्लाजा पर एक काउंटर को छोड़ बाकी फास्ट टैग के लिए होगा। अधिकारियों ने कहा कि मात्र एक काउंटर होने से नकदी देने वालों को कतार में खड़ा होना पड़ेगा। इसलिए सभी गाड़ी मालिक अविलंब फास्ट टैग लगवा लें। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

21 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read