अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत मंगलवार को पोठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिचुआबाड़ी ओपी क्षेत्र स्थित ठाकुरगंज-किशनगंज सड़क पर कलियागंज के निकट ठाकुरगंज की ओर से आ रही एक बाइक चालक ट्रैक्टर को ओवर टेक करने के क्रम ट्रेक्टर की चपेट में आ गया। जिससे घायल मोटरसाइकिल चालक की मौत इलाज के दौरान इस्

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

Article Advertisement

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत मंगलवार को पोठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिचुआबाड़ी ओपी क्षेत्र स्थित ठाकुरगंज-किशनगंज सड़क पर कलियागंज के निकट ठाकुरगंज की ओर से आ रही एक बाइक चालक ट्रैक्टर को ओवर टेक करने के क्रम ट्रेक्टर की चपेट में आ गया।

Article Advertisement

जिससे घायल मोटरसाइकिल चालक की मौत इलाज के दौरान इस्लामपुर में हो गई है। इधर पुलिस ने ट्रेक्टर को अपने कब्जे में ले कर ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान मनोज कुमार राय (30) पिता समेर निवासी गंजाबाड़ी थाना पोठिया के रूप में की गई है। मनोज मछली का व्यवसाय कर अपना छह सदस्यीय परिवार का भरण पोषण किसी प्रकार करता था। मनोज मंगलवार को तैयबपुर बाजार से मछली बिक्री कर वाइक से घर लौट रहा था, इसी क्रम में कलियागंज के निकट लकड़ी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। वह लहू लुहान होकर मौके पर ही गिर गया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। लेकिन घायल मनोज की नाजुक स्थिति को देखकर किसी ने भी इलाज हेतु ले जाने में हिम्मत नहीं जुटा पाई। सूचना मिलने पर ही चिचुआबाड़ी ओपी प्रभारी ने घायल को पुलिस जीप में बैठकर पोठिया पीएचसी ले गए। पीएचसी में उपचार के बाद इसलामपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read