अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

पूर्वी ताइवान में ट्रेन हादसा : 34 लोगों की मौत, कई घायल

ताइपे, दो अप्रैल (एपी) ताइवान के पूर्वी तट के पास एक ट्रेन के आंशिक रूप से पटरी से उतर जाने के चलते कम से कम 34 यात्रियों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ट्रेन में 350 यात्री सवार थे। खबरों के मुताबिक एक ट्रक एक खड़ी चट्टान से गुजरते हुए नीचे आ गिरा और यहां सुर

पूर्वी ताइवान में ट्रेन हादसा : 34 लोगों की मौत, कई घायल

Article Advertisement

ताइपे, दो अप्रैल (एपी) ताइवान के पूर्वी तट के पास एक ट्रेन के आंशिक रूप से पटरी से उतर जाने के चलते कम से कम 34 यात्रियों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ट्रेन में 350 यात्री सवार थे।

Article Advertisement

खबरों के मुताबिक एक ट्रक एक खड़ी चट्टान से गुजरते हुए नीचे आ गिरा और यहां सुरंग से निकल रही ट्रेन उससे टकरा गई। ट्रेन का अधिकतर हिस्सा अब भी सुरंग में फंसे होने की वजह से, बाहर निकलने की कोशिश कर रहे यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए दरवाजों, खिड़कियों और छत पर चढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह हादसा शुक्रवार को सरकारी छुट्टी के दिन तोरोको जॉर्ज दर्शनीय क्षेत्र के पास सुबह नौ बजे के करीब हुआ है। हुआलियन काउंटी के बचाव विभाग के मुताबिक ट्रेन के सुरंग से बाहर आते ही ट्रक ऊपर से गिरा जिससे शुरु के पांच डिब्बों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।   अधिकारिक सेंट्रल न्यूज एजेंसी की वेबसाइट पर घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों और टीवी फुटेज में लोग सुरंग के प्रवेश के ठीक बाहर ट्रेन के एक डिब्बे के खुले हुए गेट पर चढ़ते हुए दिख रहे हैं। एक डिब्बे का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह उखड़कर बगल की सीट पर आ गिरा है। यह दुर्घटना चार दिन के टॉम्ब स्वीपिंग उत्सव के पहले दिन हुई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read