अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

बक्सर ट्रेन हादसे में मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख

दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट 11 अक्टूबर को रात्रि 9:53 पर आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई.   दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट 11 अक्टूबर को रात्रि 9:53 पर आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही गाड़ी संख्या 12506 न

बक्सर ट्रेन हादसे में मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख

Article Advertisement

दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट 11 अक्टूबर को रात्रि 9:53 पर आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई.   दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट 11 अक्टूबर को रात्रि 9:53 पर आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें ट्रेन के 23 कोच पटरी से उतर गए. इस घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई, पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं और 25 यात्री साधारण रूप से घायल हुए. रेल प्रशासन द्वारा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृत यात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख की अनुग्रह राशि दे दी गई है. साथ ही दुर्घटना के घायल यात्रियों को 50-50 हजार रुपए अनुग्रह राशि के रूप में दी गई है. बिहार सरकार ने भी मुआवजे का ऐलान किया है. नीतीश सरकार मृतकों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देगी. हादसे में 4 यात्रियों की मौत हुई है. हादसे के बाद कुल 32 ट्रेनों को किया गया डायवर्ट सभी यात्रियों को घटनास्थल से गंतव्य तक की यात्रा के लिए विशेष प्रबंध के तहत रघुनाथपुर से एक स्पेशल ट्रेन खोला गया. सभी घायलों को रघुनाथपुर, आरा, बक्सर और पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिचालन पूर्ण बहाली का कार्य प्रगति पर है. दुर्घटना की जांच संरक्षा आयुक्त रेलवे, पूर्वी सर्कल कोलकाता द्वारा किया जाएगा. हादसे के बाद कुल 32 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है और 8 ट्रेनों को रद्द किया गया है. हेल्पलाइन नंबर जारी हादसे में उषा भंडारी, आकृति भंडारी की मौत हुई है. वहीं, किशनगंज के अबु जाहिद की भी मौत हुई है. एक अन्य अज्ञात की भी हादसे में मौत हुई है, जिसकी पहचान करने में रेलवे प्रशासन जुटा हुआ है. रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. पटना के लिए हेल्पलाइन नंबर 9771449971. दानापुर के लिए हेल्पलाइन नंबर 8905697493. आरा के लिए हेल्पलाइन नंबर 8306182542 है. केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने ट्रेन हादसे पर दुख जताया है. वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने भी बक्सर ट्रेन हादसे पर दुख जताया है. हादसे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दुख व्यक्त किया है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read