अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Seemanchal

ट्रामा सेंटर में मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

ट्रामा सेंटर में मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल मरीजों को अब बहुत जल्द अपने जिले में बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके लिए जिले के सदर अस्पताल में बन रहे ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य जारी है। वर्ष 2020 के अप्रैल में संभवत: ट्रामा सेंटर शुरु होने की संभावना ह

ट्रामा सेंटर में मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

Article Advertisement

ट्रामा सेंटर में मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल मरीजों को अब बहुत जल्द अपने जिले में बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके लिए जिले के सदर अस्पताल में बन रहे ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य जारी है। वर्ष 2020 के अप्रैल में संभवत: ट्रामा सेंटर शुरु होने की संभावना है। ट्रामा सेंटर हर सुविधाओं से लैस होगा। डॉक्टर, नर्स सहित कई कर्मी इस ट्रामा सेंटर में रहेंगे मौजूद। इसके अलावे ट्रामा सेंटर में सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, एक्स रे आदि जांच की सुविधा भी दुर्घटना में घायल मरीजों को त्वरित स्तर पर मिलेगा। ट्रामा सेंटर के इस इलाके में बनने से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जायेगी। सेंटर के जरिये समय पर मरीजों को इलाज का लाभ मिलेगा। एनएच होने के कारण इस इलाके में दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर ट्रामा सेंटर खोला जा रहा है। सदर अस्पताल में ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य के लिए सीएस डॉ. परशुराम प्रसाद ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस दिशा में कार्य युद्ध स्तर पर काम जारी है। सदर अस्पताल परिसर में बन रहे ट्रामा सेंटर में दुर्घटना में घायल मरीजों को इलाज की पूरी सुविधा मिलेगी। इसके लिए अलग से इसके विशेषज्ञ डॉक्टर, सर्जन, ए ग्रेड नर्स के अलावे कई स्टाफ हमेशा मौजूद रहेंगे। इसके अलावे यहां एमआरआई, सीटी स्कैन आदि जांच की भी सुविधा मिलेगी। ट्रामा सेंटर खुलने से निश्चित रुप से किशनगंज आस पास के इलाके के लोगों को इसका लाभ मिलेगा और समय रहते मरीजों को नव जीवन प्रदान करने में यह सेंटर वरदान साबित होगा। अब तक दुर्घटना में गंभीर रुप से सड़क दुर्घटना में घायलों को बेहतर इलाज के एमजीएम व सिलीगुड़ी रेफर किया जाता रहा है। चुकी यहां बेहतर सुविधा नहीं मिलने से मरीजों के लिए एकमात्र विकल्प सिलीगुड़ी रहता था। ट्रामा सेंटर बनने से रेफर कम होंगे मरीज: किशनगंज के एनएच हो या किशनगंज-बहादुरगंज पथ एवं बहादुरगंज से अररिया जाने वाली सड़क पर सड़क दुर्घटना होती रहती है। इस दौरान मरीजों को गंभीर हालात में सदर अस्पताल लाया जाता है। जहां विशेषज्ञ डॉक्टर व संसाधन के अभाव में हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। हायर सेंटर में भी सुविधा नहीं होने की बात कह कर उसे सिलीगुड़ी रेफर कर दिया जाता है। इस दौरान जहां मरीजों को इधर उधर लेकर भागने के दौरान समुचित समय पर इलाज नहीं मिल पाता है और जब तक सिलीगुड़ी के अस्पताल में पहुंचे तक तक घायल अंतिम सांस गिन रहा होता है। अगर ट्रामा सेंटर में त्वरित स्तर पर चिकित्सा सुविधा मिलती है तो जहां एक तरह समय पर मरीजों को इलाज का लाभ मिलेगी और दूसरी ओर हादसों में मौतों की संख्या भी कम होगी। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read