अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

कटिहार में ट्रिपल मर्डर से दहशत, एक ही परिवार के तीन लोगों के काटे गले

कटिहार में ट्रिपल मर्डर से दहशत, एक ही परिवार के तीन लोगों के काटे गले   बिहार के कटिहार में ट्रीपल मर्डर का मामला सामने आया है. सोए अवस्था में मां और उसके दो बच्चों की गला रेतकर हत्या की गई है.   बिहार के कटिहार में ट्रीपल मर्डर का मामला सामने आया है. सोए अवस्था में मां और उसके दो बच्चों

कटिहार में ट्रिपल मर्डर से दहशत, एक ही परिवार के तीन लोगों के काटे गले

Article Advertisement

कटिहार में ट्रिपल मर्डर से दहशत, एक ही परिवार के तीन लोगों के काटे गले   बिहार के कटिहार में ट्रीपल मर्डर का मामला सामने आया है. सोए अवस्था में मां और उसके दो बच्चों की गला रेतकर हत्या की गई है.   बिहार के कटिहार में ट्रीपल मर्डर का मामला सामने आया है. सोए अवस्था में मां और उसके दो बच्चों की गला रेतकर हत्या की गई है. मामला जिले के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के वार्ड 6 सिंहपुर गांव का है. जहां मां सदफ जरीन उम्र 35 वर्ष, बेटी फाया फिरोज उम्र 10 वर्ष और सौतन के बेटे फैजान फिरोज उम्र 5 वर्ष की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है. वारदात के वक्त तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे. वहीं, मृतका की सौतन खानम खातुन दुसरे कमरे में सो रही थी. मृतका का पति फिरोज आलम गांव में मोहर्रम का खेल देखने गया था. घटनास्थल पर उमड़ा लोगों का हुजूम वारदात को किसने अंजाम दिया इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. पति के घर लौट कर आने के बाद तीनों को मृत अवस्था में पाया गया. इसकी सूचना आस-पास के लोगों को मिली तो रात में ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. बलिया बेलौन थाने को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच में जुट गई है. घटना वाले कमरे को सील कर दिया गया है. मामले की जांच में जुटी पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और जांच की जा रही है. फोरेंसिक टीम की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कुछ कारणों का पता चल पायेगा. बलिया बेलौन, सालमारी, तेलता थाना की पुलिस घटनास्थल पर तैनात है. एसडीपीओ मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए हैं. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. लोग पुलिस से हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read