Bihar: ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंची सिवान, DM और SP ने किया स्वागत Trophy Gaurav Yatra In Siwan: आने वाली 11 से 20 नवंबर तक राजगीर में होने वाले एशियन चैंपियन ट्रॉफी (महिला) हॉकी टूर्नामेंट के विजेता को प्रदान की जाने वाली ट्रॉफी की गौरव यात्रा का राजेंद्र स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया।
Politics
Bihar: ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंची सिवान, DM और SP ने किया स्वागत
Bihar: ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंची सिवान, DM और SP ने किया स्वागत Trophy Gaurav Yatra In Siwan: आने वाली 11 से 20 नवंबर तक राजगीर में होने वाले एशियन चैंपियन ट्रॉफी (महिला) हॉकी टूर्नामेंट के विजेता को प्रदान की जाने वाली ट्रॉफी की गौरव यात्रा का राजेंद्र स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया। Trophy Gaur

Article Advertisement
Article Advertisement
Trophy Gaurav Yatra In Siwan: खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण,पटना और हॉकी इंडिया के द्वारा 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक राजगीर में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियन ट्रॉफी (महिला वर्ग) 2024 हॉकी टूर्नामेंट के विजेता को दी जाने वाले ट्रॉफी की गौरव यात्रा का स्वागत जिलाधिकारी सिवान और पुलिस अधीक्षक सिवान के द्वारा किया गया।
वाहन से ट्रॉफी उतारते समय स्काउट और गाइड के बच्चे बैंड बजाकर तथा पुष्प वर्षा कर हॉकी ट्रॉफी के साथ अतिथियों का स्वागत किया।
राजेंद्र स्टेडियम सिवान में ट्रॉफी गौरव यात्रा का स्वागत और सम्मान कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा ट्रॉफी को उठा कर अपने में ऐतिहासिक धरोहर समेटे सिवान की धरती पर स्वागत और सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त हॉकी का प्रतीक छोटा हॉकी सटीक और एशियन हॉकी चैंपियनश ट्रॉफी का *मस्कट गुड़िया को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता सिवान और अपर समाहर्ता,आपदा सिवान उप विकास आयुक्त, जिला स्तरीय पदाधिकारी गण और मौजूद जनप्रतिनिधिगणों को दिया।
मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना इस अवसर पर जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज सालों बाद बिहार में अंतरराष्ट्रीय खेल का आयोजन होने जा रहा है।
हाल में ही माननीय मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा उद्घाटित राजगीर खेल परिसर में इस आयोजन से बिहार के हजारों खिलाड़ियों को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
जिससे वे अपनी क्षमता वर्धन करके अनेक अंतरराष्ट्रीय खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।
उन्होंने ट्रॉफी गौरव यात्रा में शामिल सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।
राज्य में खेल को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार की महत्वपूर्ण योजना “मेडल लाओ नौकरी पाओ” शुरूआत की गई है।
सभी जिलों में खेल भवन का निर्माण किया गया है।
बहुत जल्द कुछ ही महीनों में राज्य के सभी पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण होने जा रहा है।
इसी क्रम में सिवान के सभी 283 पंचायतों में दो से तीन महीना के अंदर खेल मैदान बना लिए जाने की घोषणा जिला पदाधिकारी ने की।
उन्होंने बताया कि पंचायतों में बनने वाले खेल मैदान में बास्केटबाल, वालीबाल, हाई- जंप, लॉन्ग-जंप, बैडमिंटन एवं दौड़ने के लिए ट्रैक के लिए आधारभूत संरचना का निर्माण किया जाएगा।
बिहार के खेल प्रतिभाओं को खेल में आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के जरिए जिला के ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिलता है।
तत्पश्चात राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उनकी प्रतिभा सामने खुलकर आती है।
उन्होंने ट्रॉफी गौरव यात्रा कार्यक्रम का आयोजन बेहतरीन ढंग से करने के लिए जिला खेल पदाधिकारी एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि हमें समस्त खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना चाहिए।
चाहे वे जिस खेल से जुड़े हों, हमारे खिलाड़ियों में असीमित ऊर्जा है।
अब हमारे पास अलग-अलग खेलों के लिए प्लेटफार्म भी उपलब्ध हैं और अगर हमारे खिलाड़ी नियमित अभ्यास करते हैं, तो निश्चित रूप से अपने देश में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि बिहार में खेल का नये युग की शुरुआत हुई है।
यह ट्रॉफी जहां-जहां से गुजरेगी वहां के हजारों खिलाड़ी को प्रेरणा मिलेगी और यह इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि राजगीर में 11 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित हॉकी टूर्नामेंट में भारत के मैच को जाकर जरूर देखें और अपने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने आकर्षक गीत-नृत्य की प्रस्तुति के द्वारा ट्रॉफी गौरव यात्रा की टीम तथा अतिथियों का स्वागत किया।
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मौजूद पदाधिकारी द्वारा महिला हॉकी टीम के साथ बाल पासिंग की गई।
इस अवसर पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए सारण स्नातक क्षेत्र के माननीय विधान पार्षद प्रोफेसर (डॉ) वीरेंद्र नारायण यादव के साथ जिला परिषद अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष भी मौजूद रहें।
एशिया कप महिला हॉकी टूर्नामेंट का कार्यक्रम टूर्नामेंट में 11 नवंबर को 3:00 बजे तीसरे पहर से जापान बनाम साउथ कोरिया, 5:15 बजे तीसरे पहर से चीन बनाम थाईलैंड, 7:30 बजे तीसरे पहर से भारत बनाम मलेशिया के बीच मैच खेला जाएगा।
12 नवंबर को 3:00 बजे तीसरे पहर से थाईलैंड बनाम जापान, 5:15 बजे तीसरे पहर से चीन बनाम मलेशिया, 7:30 बजे तीसरे पहर से भारत बनाम साउथ कोरिया मैच खेला जाएगा।
14 नवंबर को 3:00 बजे तीसरे पहर से साउथ कोरिया बनाम मलेशिया, 5:15 बजे तीसरे पहर से जापान बनाम थाईलैंड, 7:30 बजे तीसरे पहर से भारत बनाम चीन मैच खेला जाएगा।
16 नवंबर को 3:00 बजे तीसरे पहर से थाईलैंड बनाम जापान, 5:15 बजे तीसरे पहर से चीन बनाम मलेशिया, 7:30 बजे तीसरे पहर से भारत बनाम साउथ कोरिया मैच खेला जाएगा।
17 नवंबर को 3:00 बजे तीसरे पहर से मलेशिया बनाम थाईलैंड, 5:15 बजे तीसरे पहर से चीन बनाम साउथ कोरिया, 7:30 बजे तीसरे पहर से जापान बनाम भारत, मैच खेला जाएगा।
19 नवंबर को 3:00 बजे तीसरे पहर से 5 वां/6ठा स्थान के लिए प्रतियोगिता, 5:15 बजे तीसरे पहर से पहला सेमीफाइनल, 7:30 बजे तीसरे पहर से दूसरा सेमीफाइनल, मैच खेला जाएगा।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
