अररिया में दो ट्रकों पर लदी 15 हजार 192 बोतल शराब बरामद शासन व प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी शराब की तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है।
आये दिन शराब की बड़ी-बड़ी खेप और तस्कर पकड़े जा रहे हैं।
इसके बाद भी इस पर लगाम नहीं लग रहा है।
Seemanchal
अररिया में दो ट्रकों पर लदी 15 हजार 192 बोतल शराब बरामद
अररिया में दो ट्रकों पर लदी 15 हजार 192 बोतल शराब बरामद शासन व प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी शराब की तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन शराब की बड़ी-बड़ी खेप और तस्कर पकड़े जा रहे हैं। इसके बाद भी इस पर लगाम नहीं लग रहा है। सीमावर्ती प्रदेश पश्चिम बंगाल से तस्कर शराब की खेप लेकर चलते

Article Advertisement
Article Advertisement
सीमावर्ती प्रदेश पश्चिम बंगाल से तस्कर शराब की खेप लेकर चलते हैं और जिले के विभिन्न मार्गों सीमांचल, मिथिलांचल ही नहीं राजधानी तक पंहुचाया जाता है।
इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान शुक्रवार को बंगाल से पटना ले जायी जा रही दो ट्रकों पर लदे शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है।
टीम ने अररिया-फारबिसगंज फोरलेन पर हड़िया टोलप्लाजा के पास टाटा 709 ट्रक पर धान की भूसा से भरी बोरी के नीचे छिपा कर ले जाई जा रही 2640 बोतल विदेशी जब्त की है।
वहीं अररिया जीरोमाइल मार्ग पर पेट्रोल पंप के आगे एक ट्रक से 399 कार्टन में बंद 12 हजार 552 बोतल शराब बरामद की।
अधीक्षक उत्पाद अमृतेश कुमार की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई में शराब की बरामदगी की गई।
अधीक्षक उत्पाद ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद अररिया-फारबिसगंज फोरलेन पर हड़िया टोलप्लाजा के पास चेकिंग लगा कर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान वहां से गुजर रही टाटा 709 ट्रक डब्लूबी 19एच 7807 को रोक कर जांच की गई तो धान की भूसी के नीचे 110 कार्टून शराब की बरामदगी हुई।
गिनती करने पर 2640 बोतल विदेशी शराब की बोतल था।
बताया कि ट्रक चालक व शराब तस्कर पश्चिम बंगाल,उत्तर दिनाजपुर, दालकोला के आकाश महतो को गिरफ्तार किया गया।
अधीक्षक उत्पाद ने बताया कि चालक ने पूछताछ में बताया कि यह शराब पटना ले जाया जा रहा था।
जबकि अररिया-जीरोमाइल फोरलेन पर पेट्रोल पंप से आगे सड़क किनारे खड़ी ट्रक डब्ल्यूबी 76 ए 0576 से 399 पेटी शराब बरामद किया गया।
बताया कि दोनों ट्रक पर लदे शराब पटना ले जाया जा रहा था।
इस कार्रवाई में अधीक्षक उत्पाद अमृतेश कुमार के अलावे इंस्पेक्टर उत्पाद संजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, राजेश कुमार श्रीवास्तव, दिनकर कुमार, संजय पासवान, नवीन कुमार, नीरज कुमार, अमरेश पासवान, पवन कुमार, अर्जुन कुमार सहित सैफ जवान, होमगार्ड शामिल थे।
नव वर्ष को लेकर शराब तस्करों की बढ़ी सक्रियता: नये साल के जश्न को रंगीन करने में शराब कारोबारियों की सक्रियता बढ़ गई है।
नए साल की आगमन पर शराब की अधिक डिमांड को देखते हुए तस्कर सीमावर्ती क्षेत्र से शराब लाकर स्टॉक करने में जुट गए हैं।
अवैध शराब कारोबारी अधिक कमाई के लिए उत्पाद अधिनियम के सख्त कानून को दरकिनार कर लगातार बंगाल से शराब तस्करी कर जमा कर जुटे हैं।
लोगों की डिमांड के अनुसार कम कीमत से लेकर अधिक कीमत वाले ब्रांडेड शराब की तस्करी की जा रही है।
ताकि सभी प्रोफाइल के लोगों को हैसियत और पसंद के अनुसार शराब उपलब्ध कराया जा सके।
ऐसे शराब कारोबारियों के अवैध कारोबार के नेटवर्क को ध्वस्त करने में उत्पाद विभाग व पुलिस दिन-रात काम कर रही है लेकिन कारोबारियों का पैर थम नहीं रहा है।
अररिया के रास्ते फोरलेन से रोजाना शराब ढोया जा रहा है।
आंकड़ों को देखे तो सिर्फ दिसम्बर माह में पुलिस व उत्पाद विभाग ने 50 हजार बोतल से अधिक शराब की बरामदगी की है।
Source-HINDUSTAN
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
