अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

Article Advertisement

Politics

आधार कार्ड को लेकर UIDAI का बड़ा अपडेट, E-Aadhaar, MAadhaar, PVC… सब एक समान

आधार कार्ड को लेकर UIDAI का बड़ा अपडेट, E-Aadhaar, MAadhaar, PVC… सब एक समान अगर आप भी आधार कार्ड का इस्तेमाल करते समय उसके बाकी रूप जैसे e-Aadhaar, mAadhaar ऐप और आधार पीवीसी कार्ड का यूज करते हैं तो UIDAI ने इसे लेकर ट्वीट किया है। कहा गया है कि देश में ये सभी एक समान वैलिड हैं। भारत में हर सरकारी

आधार कार्ड को लेकर UIDAI का बड़ा अपडेट, E-Aadhaar, MAadhaar, PVC… सब एक समान

Article Advertisement

आधार कार्ड को लेकर UIDAI का बड़ा अपडेट, E-Aadhaar, MAadhaar, PVC… सब एक समान अगर आप भी आधार कार्ड का इस्तेमाल करते समय उसके बाकी रूप जैसे e-Aadhaar, mAadhaar ऐप और आधार पीवीसी कार्ड का यूज करते हैं तो UIDAI ने इसे लेकर ट्वीट किया है। कहा गया है कि देश में ये सभी एक समान वैलिड हैं। भारत में हर सरकारी और प्राइवेट काम के लिए आधार कार्ड जरूर मांगा जाता है। आज के टाइम में ये बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसका इस्तेमाल राशन लेने से लेकर सिम कार्ड लेने और अपनी पहचान साबित करने में किया जाता है। आधार के कई फायदे हैं। इस बीच आजकल लोग आधार कार्ड के दूसरे रूप जैसे ई-आधार, mAadhaar ऐप और आधार पीवीसी कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में लोगों को कई जगह पर इन्हें वैलिड ही नहीं बताया जाता। अब UIDAI ने इसे लेकर जनता का कन्फ्यूजन दूर कर दिया है। UIDAI ने ट्वीट कर दी जानकारी हाल ही में आधार नंबर जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ट्वीट करके जानकारी दी कि आधार कार्ड के सभी रूप पहचान साबित करने में एक समान वैलिड हैं और एक्सेप्ट किए जाएंगे। इस ट्वीट में चारों आधार की फोटो जारी करके यह जानकारी दी गई। इसका मतलब साफ है कि आप कोई भी आधार कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं और सभी एक जैसे मान्य हैं।   m-Aadhaar इसका मतलब होता है मोबाइल आधार। वह आधार जो मोबाइल फोन में सेफ होता है। इस ऐप में आधार नंबर की जानकारी एक बार भरकर सेव की जा सकती है। e-Aadhaar ई-आधार का मतलब इलेक्ट्रॉनिक आधार कार्ड होता है जो पासवर्ड प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसे यूजर अपने फोन या फिर किसी और डिवाइस में सेव करके रख सकते हैं। इसके साथ-साथ ई-आधार को UIDAI की वेबसाइट से फ्री में डाउनलोड भी किया जा सकता है। यह एक तरह से पेपर आधार कार्ड की तरह ही होता है। PVC Aadhaar Card यह आधार कार्ड ही है लेकिन उससे काफी अलग है। जहां पुराना आधार कार्ड एक आम प्लास्टिक कोटेड पेपर का होता था। वहीं आधार पीवीसी कार्ड बाकी कार्ड जैसे- क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और पैन कार्ड की तरह होता है। यह इनकी तरह प्लास्टिक का मोटा कार्ड होता है, जो फटने, गीला होने या बाकी वजह से खराब नहीं होता। इसे बनवाने के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करने पर मात्र 50 रुपये देने होते हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read