अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

बाल दिवस पर बच्चों ने किया चाचा नेहरू को याद

बाल दिवस पर बच्चों ने किया चाचा नेहरू को याद गुरुवार को विकास भवन परिसर में बाल दिवस के उपलक्ष्य पर स्वच्छता एवं जल जीवन हरियाली विषय पर आधारित दीवार चित्रण, रंगोली एवं स्लोगन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपविकास आयुक्त वर्षा सिंह ने बच्चों द्वारा बनायी गई पेंटिग व रंगोली देखकर काफी प्रभा

बाल दिवस पर बच्चों ने किया चाचा नेहरू को याद

Article Advertisement

बाल दिवस पर बच्चों ने किया चाचा नेहरू को याद गुरुवार को विकास भवन परिसर में बाल दिवस के उपलक्ष्य पर स्वच्छता एवं जल जीवन हरियाली विषय पर आधारित दीवार चित्रण, रंगोली एवं स्लोगन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपविकास आयुक्त वर्षा सिंह ने बच्चों द्वारा बनायी गई पेंटिग व रंगोली देखकर काफी प्रभावित हुई।

Article Advertisement

उन्होंने अपने सम्बोधन में बच्चों के बीच जागरुकता लाने के उद्देश्य से कहा कि पर्यावरण ने हमें जितना दिया है हम उसका अल्पांश भी उसे वापस नहीं कर रहे हैं। पेड़ हमें जीवन का सम्बल प्रदान करते हैं। पेड़ों के प्रति हम उपेक्षा का भाव रखते हैं। सजग व जागरूक नागरिक होने के नाते प्रकृति एवं पर्यावरण का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। मौके पर उपस्थित डीआरडीए के निदेशक राम कुमार पोद्दार ने कहा कि पेड़ों के कटाव के कारण हरित क्षेत्र निरंतर कम होता जा रहा है। जिसके कारण वर्षा कम होती जा रही है। भूजल स्तर नीचे चला जा रहा है। इतना ही नहीं पीने योग्य स्वच्छ पानी की कमी होती जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ ब्रजेश कुमार ने कहा कि इस परिस्थिति में हमलोग जितना पेड़ लगायेंगे उतना ही अच्छा होगा। उन्होंने उपस्थित छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने अभिभावकों को पेड़ लगाने के साथ-साथ जल संचय के लिए प्रेरित करें। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read