अंडर-19 विश्व कप : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 45 रन से हराया जॉर्जटाउन, 16 जनवरी (भाषा) चार बार के चैंपियन भारत ने खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके दक्षिण अफ्रीका को 45 रन से हराकर अंडर-19 विश्व कप में अपने अभियान की जीत से शुरुआत की।
प्रोविडेन्स स्टेडियम में शनिवार को खेले गये मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद कप्तान यश धुल की 82 रन की जिम्मेदारी भरी पारी की मदद से 46.5 ओवर में 232 रन बनाये।
इसके बाद बायें हाथ के स्पिनर विक्की ओस्तवाल (28 रन देकर पांच विकेट) और तेज गेंदबाज राज बावा (47 रन देकर चार विकेट) ने अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाया और दक्षिण अफ्रीका को 45.4 ओवर में 187 रन पर ढेर कर दिया।
दक्षिण अफ्रीका ने 233 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज इटहान जॉन कनिंघम (शून्य) का विकेट पहले ओवर में ही गंवा दिया, जिन्हें तेज गेंदबाज राजवर्धन हेंगारगेकर (38 रन देकर एक विकेट) ने पगबाधा आउट किया।
वेलेंटाइन किटाइम (25) और डेवाल्ड ब्रेविस (65) ने इसके बाद दूसरे विकेट के लिये 58 रन की साझेदारी की।
दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 10 ओवर के बाद एक विकेट पर 38 रन था।
किटाइम ने 10वें ओवर में तेज गेंदबाज रवि कुमार पर छक्का और चौका लगाया था।
ब्रेविस और किटाइम ने इसके बाद बावा के अगले ओवर में 17 रन जुटाये।
जब ये दोनों हावी होने की कोशिश कर रहे थे तब ओस्तवाल ने किटाइम को विकेटकीपर दिनेश बाना के हाथों कैच कराकर साझेदारी तोड़ी।
ओस्तवाल ने 21वें ओवर में जीजे मारी (आठ) को विकेट के पीछे कैच कराकर स्कोर तीन विकेट पर 83 रन कर दिया।
इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को संभलने का मौका नहीं दिया।
बावा ने 36वें ओवर में ब्रेविस को कप्तान धुल के हाथों कैच कराया जिसके बाद दक्षिण अफ्रीकी पारी ढहने में समय नहीं लगा।
कप्तान जार्ज वान हीरडेन ने 36 रन बनाये लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाये।
इससे पहले भारतीय टीम ने 11 रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाजों अंगकृष रघुवंशी (पांच) और हरनूर सिंह (एक) के विकेट गंवा दिये थे।
धुल और शेख राशिद (31) ने तीसरे विकेट के लिये 71 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला।
धुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्होंने रन आउट होने से पहले 100 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके लगाये।
उन्होंने एक छोर संभाले रखा।
इस बीच निशांत सिंधू ने 25 गेंद में 27 रन की उपयोगी पारी खेली लेकिन ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके।
राज बावा (13) और धुल के आउट होने के बाद कौशल ताम्बे ने जिम्मेदारी संभाली तथा 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
दक्षिण अफ्रीका के लिये मैथ्यू बोस्ट ने तीन जबकि अपाइव मयांडा और ब्रेविस ने दो-दो विकेट लिये।
Sports
अंडर-19 विश्व कप : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 45 रन से हराया
अंडर-19 विश्व कप : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 45 रन से हराया जॉर्जटाउन, 16 जनवरी (भाषा) चार बार के चैंपियन भारत ने खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके दक्षिण अफ्रीका को 45 रन से हराकर अंडर-19 विश्व कप में अपने अभियान की जीत से शुरुआत की। प्रोविडेन्स स्टेडियम में शनिवार को खेले गये मैच में भारत ने

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Sports
IND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेल

Sports
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास: टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय, गॉल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Sports
इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया की तैयारियां तेज, युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


