यूएनएचसीआर ने बाढ़ से प्रभावित पाकिस्तान को मदद भेजी इस्लामाबाद, पांच सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने बाढ़ से प्रभावित पाकिस्तान के लिए सोमवार को अति आवश्यक राहत सामग्री भेजी।
इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश के दक्षिणी हिस्से का दौरा किया, जहां मंछर झील का जलस्तर बढ़ने से नया खतरा पैदा हो गया है।
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (यूएनएचसीआर) के दो विमान दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची पहुंचे और आज ही दो और विमानों के वहां उतरने की उम्मीद है।
तुर्कमेनिस्तान से एक और विमान राहत सामग्री लेकर कराची पहुंचा।
पाकिस्तान के अधिकतर हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं, लेकिन सिंध प्रांत सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।
पाकिस्तान में इस साल बेमौसम भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के चलते 1,300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं।
बाढ़ से निपटने के उपायों के तहत संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेस ने पिछले सप्ताह दुनिया से कहा था कि वह इस संकट पर "आंखें मूंदे रखना" बंद करे।
वह नौ सितंबर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सकते हैं।
रविवार को इंजीनियरों ने बाढ़ के पानी से होने वाली संभावित तबाही से सहवान शहर और आसपास के गांवों को बचाने के लिए मंछरी झील के किनारे एक तटबंध को काट दिया ताकि बढ़ते पानी को छोड़ा जा सके।
बाढ़ के चलते जून के मध्य से 16 लाख घरों को नुकसान हुआ है।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उफान मारती सिंधू नदी के किनारे सुक्कुर शहर में विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो से मुलाकात की।
वहां से उन्होंने हेलीकॉप्टर के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने शरीफ को बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी।
सरकारी अनुमान के अनुसार लगभग 22 करोड़ की आबादी वाले पाकिस्तान में 33 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
इसके चलते 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
Article Advertisement
World
यूएनएचसीआर ने बाढ़ से प्रभावित पाकिस्तान को मदद भेजी
यूएनएचसीआर ने बाढ़ से प्रभावित पाकिस्तान को मदद भेजी इस्लामाबाद, पांच सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने बाढ़ से प्रभावित पाकिस्तान के लिए सोमवार को अति आवश्यक राहत सामग्री भेजी। इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश के दक्षिणी हिस्से का दौरा किया, जहां मंछर झील का जलस्तर बढ़ने से नया ख

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, हमले की स्थिति में जवाब का दायरा बढ़ाने की तैयारी; दुनिया की नजरें तेल और सुरक्षा पर

World
भारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असर

World
भारत-न्यूजीलैंड Free Trade Agreement 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय कारोबार और निर्यात को क्या मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
