नई टैक्स व्यवस्था में कैसे बचेंगे आपके 17,500 रुपये, ये है पूरा कैलकुलेशन, सीए से समझिए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण में नई टैक्स व्यवस्था में इनकम टैक्स के लिए टैक्स की दरों में बदलाव किया है।
इससे टैक्सपेयर्स सालाना 10 हजार रुपये बचा पाएंगे।
स्टैंडर्ड डिडक्शन में किए गए इजाफे को जोड़ दें तो टैक्सपेयर्स को सालाना 17,500 बचत होगी।
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नई टैक्स व्यवस्था में बदलाव किया है।
इसमें टैक्स स्लैब में बदलाव भी शामिल है।
वित्तमंत्री ने स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार कर दिया है।
वित्तमंत्री ने कहा कि अब जो इनकम टैक्स में बदलाव किया गया है, उससे सैलरी पर काम करने वाले लोगों को 17,500 रुपये तक की बचत होगी।
वित्तमंत्री ने फैमिली पेंशन की राशि को भी बढ़ाकर 15 से बढ़ाकर 25 हजार कर दिया है।
नई व्यवस्था के तहत इनकम टैक्स दरें आय (रुपये में) इनकम टैक्स रेट 0 से 3 लाख 0 प्रतिशत 3 से 7 लाख 5 प्रतिशत 7 से 10 लाख 10 प्रतिशत 10-12 लाख 15 प्रतिशत 12-15 लाख 20 प्रतिशत 15 लाख से ज्यादा 30 प्रतिशत कैसे बचेंगे 17,500 रुपये नई टैक्स व्यवस्था में 17,500 रुपये कैसे बचेंगे।
इस सवाल को समझने के लिए हमने सीए मनीष मल्होत्रा से बात की।
उन्होंने बताया कि अगर आपकी सैलरी 15 लाख सालाना है तो आपको नई टैक्स व्यवस्था में 17,500 रुपये बचेंगे।
इसमें टैक्स के साथ स्टैंडर्ड डिडक्शन में किए गए इजाफे से मिलना वाला फायदा भी शामिल है।
15 लाख की सैलरी पर नई टैक्स व्यवस्था के अनुसार लगने वाला टैक्स मान लीजिए कि आप की सालाना आय 15 लाख रुपये है।
इसमें से 3 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं लगेगा।
फिर 3 से 7 लाख तक 5 फीसदी की दर से टैक्स लगेगा।
3 से 7 लाख यानी 4 लाख का 5 फीसदी की दर से टैक्स हुआ 20 हजार।
इसके बाद 7 से 10 लाख तक 10 फीसदी की दर से 3 लाख की आय पर टैक्स हुआ 30 हजार।
बाकी बचे 10 से 12 लाख की आय यानी 2 लाख पर 15 फीसदी की दर से टैक्स हुआ 30 हजार रुपये।
इसके बाद 12 से 15 लाख की आय पर 20 फीसदी की दर से टैक्स हुआ 60 हजार रुपये।
अगर इसे जोड़ दिया जाए तो आंकड़ा 1 लाख 40 हजार का होता है, जोकि 2023-24 के मुकाबले दस हजार कम है।
यानी टैक्सपेयर्स को नई टैक्स व्यवस्था में अब 10 हजार का फायदा होगा।
15 लाख की इनकम पर होने वाली बचत वित्तीय वर्ष 2023-24 वित्तीय वर्ष 2024-25 टैक्स स्लैब रेट टैक्स राशि टैक्स स्लैब रेट टैक्स राशि 0 से 3 लाख 000000 0 से 3 लाख (0%) 0 3 से 6 लाख (5%) 15000 3 से 7 लाख (5%) 20000 6 से 9 लाख (10%) 30000 7 से 10 लाख (10%) 30000 9 से 12 लाख (15%) 45000 10 से 12 लाख (15%) 30000 12 से 15 लाख (20%) 60000 12 से 15 लाख (20%) 60000 15 लाख पर कुल टैक्स 150000 15 लाख पर कुल टैक्स 140000 टैक्स स्लैब में बदलाव वित्तीय वर्ष 2023-24 में जो लोग 3 से 6 लाख के इनकम टैक्स ब्रैकेट में आते थे, उसे चेंज करके 3 से 7 लाख कर दिया गया है।
इस टैक्स स्लैब में 5 प्रतिशत की दर से टैक्स लगता है।
वित्तमंत्री ने इसी तर्ज पर 6 से 9 लाख वाले टैक्स स्लैब को 7 से 10 लाख कर दिया है।
इसमें 10 प्रतिशत की दर से टैक्स का प्रावधान है।
वहीं 9 से 12 लाख वाले टैक्स स्लैब को 10 से 12 लाख का कर दिया गया है।
इसमें अब 15 प्रतिशत की दर से टैक्स लगेगा।
इसी तरह स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा पहले 50 हजार थी, उसे बढ़ाकर 75 हजार कर दिया गया है।
इस तरह टैक्सपेयर के 7500 रुपये अतिरिक्त बचेंगे।
साथ ही टैक्स रेट में बदलाव की वजह से बचने वाले 10 हजार रुपये को जोड़ दें तो कुल बचत 17,500 रुपये हो जाती है।
Article Advertisement
Politics
नई टैक्स व्यवस्था में कैसे बचेंगे आपके 17,500 रुपये, ये है पूरा कैलकुलेशन, सीए से समझिए
नई टैक्स व्यवस्था में कैसे बचेंगे आपके 17,500 रुपये, ये है पूरा कैलकुलेशन, सीए से समझिए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण में नई टैक्स व्यवस्था में इनकम टैक्स के लिए टैक्स की दरों में बदलाव किया है। इससे टैक्सपेयर्स सालाना 10 हजार रुपये बचा पाएंगे। स्टैंडर्ड डिडक्शन में किए गए इजाफे को जोड़ दें तो टैक्सपे

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
