Budget 2025 में बिहार पर क्यों मेहरबान हुईं वित्त मंत्री?
किए ये 10 बड़े ऐलान Budget 2025 announcements for Bihar: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश कर दिया है।
इस बार के बजट में बिहार के लिए 10 बड़े ऐलान किए गए हैं।
आइए जानते हैं आखिर इसकी क्या वजह है?
FM Nirmala Sitharaman Budget 2025 announcements for Bihar: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 8वां बजट पेश किया है।
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण बजट है।
बजट के दौरान वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए।
मगर बजट के पिटारे में बिहार को कई खास सौगातें मिली हैं।
ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इस बार सरकार बिहार पर इतनी मेहरबान क्यों है?
तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से… वित्त मंत्री की साड़ी का बिहार कनेक्शन बजट 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी का भी बिहार से खास कनेक्शन है।
वित्त मंत्री की साड़ी पर मिथिला पेंटिंग देखने को मिली है।
खबरों की मानें तो उन्हें यह साड़ी दुलारी देवी ने गिफ्ट की थी।
दुलारी देवी बिहार की मशहूर कलाकार हैं, जिन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है।
वहीं मिथिला पेंटिंग को भी बिहार की शान कहा जाता है।
जट में बिहार के लिए ऐलान 1. पटना एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा।
2. पटना और बिहार एयरपोर्ट के अतिरिक्त हवाई अड्डे बनाए जाएंगे।
3. बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेंगे।
4. बुद्ध से जुड़े पर्यटन स्थलों का विकास होगा।
5. IIT पटना का विस्तार होगा।
इसमें नए हॉस्टल खोले जाएंगे और पुराने हॉस्टलों की क्षमता बढ़ाई जाएंगी।
6. बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित किया जाएगा।
मखाना उत्पादन करने वाले किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
7. मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर परियोजना के लिए वित्त सहायता दी जाएगी।
8. कोसी नहर परियोजना से मिथिलांचल में 50,000 हेक्टेयर क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों को फायदा होगा।
9. बिहार में फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी।
10. कोसी नहर परियोजना से न सिर्फ किसानों की आमदनी बढ़ेगी बल्कि युवाओं को स्किल और रोजगार के अवसर मिलेंगे।
बजट में बिहार को क्यों मिली खास जगह?
बजट 2025 में बिहार को ढेर सारी सौगातों के पीछे की वजह आगामी चुनावों को बताया जा रहा है।
इसी साल अक्टूबर महीने में बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।
ऐसे में केंद्र सरकार का बिहार पर फोकस चुनाव में NDA की जीत की राह आसान कर सकता है।
वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में NDA को जिताने में बिहार की अहम भूमिका रही है।
शायद यही वजह है कि मोदी 3.0 के पहले पूर्ण बजट में ही केंद्र सरकार ने बिहार पर जमकर सौगातें लुटाई हैं।
Politics
Budget 2025 में बिहार पर क्यों मेहरबान हुईं वित्त मंत्री? किए ये 10 बड़े ऐलान
Budget 2025 में बिहार पर क्यों मेहरबान हुईं वित्त मंत्री? किए ये 10 बड़े ऐलान Budget 2025 announcements for Bihar: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश कर दिया है। इस बार के बजट में बिहार के लिए 10 बड़े ऐलान किए गए हैं। आइए जानते हैं आखिर इसकी क्या वजह है? FM Nirmala Sitharaman Budget 20

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Politics
कौन हैं चंद्र कुमार बोस? नेताजी सुभाष चंद्र बोस से क्या है रिश्ता, Gen-Z के लिए बनाएंगे ‘आजाद हिंद पार्टी’

Politics
संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने: अमित शाह बोले- पूरी रात चर्चा को तैयार, राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


