अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

डॉक्टरों के इंतजार में बगैर इलाज कराए लौटे रोगी

डॉक्टरों के इंतजार में बगैर इलाज कराए लौटे रोगी सदर अस्पताल में चिकित्सकों के समय पर नहीं आने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इससे दूर-दराज से इलाज कराने आये रोगियों व उनके परिजनों पर पड़ रहा है। मरीज दिखाए बिना े घर लौटने को मजबूर हो रहे हैं। मंगलवार को सांयकालीन ओपीडी में अधिकांश चिकित्सकों

डॉक्टरों के इंतजार में बगैर इलाज कराए लौटे रोगी

Article Advertisement

डॉक्टरों के इंतजार में बगैर इलाज कराए लौटे रोगी सदर अस्पताल में चिकित्सकों के समय पर नहीं आने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इससे दूर-दराज से इलाज कराने आये रोगियों व उनके परिजनों पर पड़ रहा है। मरीज दिखाए बिना े घर लौटने को मजबूर हो रहे हैं।

Article Advertisement

मंगलवार को सांयकालीन ओपीडी में अधिकांश चिकित्सकों के नहीं रहने से इलाज कराने आये सैकड़ों की संख्या में रोगियों को इसका शिकार होना पड़ा। सायंकालीन सदर अस्पताल में ओपीडी का समय साढ़े तीन बजे का है। लेकिन 4:45 बजे तक किसी भी डॉक्टर के नहीं आने से इलाज कराने आये रोगियों के बीच ऊहोपोह की स्थिति बनी रही। एक, दो, चार एवं पांच नम्बर चिकित्सकों के कक्ष खाली रहने से इलाज कराने आये रोगियों व उनके परिजनों को इंतजार करने को विवश रहे। सायंकालीन के समय ओपीडी के दौरान महज दो चिकित्सक नजर आये। डॉ. आर सुमन एवं डॉ. अपर्णा को छोड़कर शेष दो घंटे तक किसी भी कक्ष में चिकित्सक नहीं रहने से रोगियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई तरह के बीमारी से ग्रसित सैकडों की संख्या में मरीज घंटों खड़े होकर चिकित्सकों का इंतजार करते रहे। इस बावत टिकैली से आये मरीज सोनी ने बताया कि वे दो बजे से लाइन में खड़ी हैं लेकिन अब तक किसी भी चिकित्सक के नहीं आने से लाइन मेे लगे हुए हैं। उनका कहना है कि सुबह आये थे कि सुबह चिकित्सक से दिखाकर घर लौटेंगे। तीनगछिया के गोपाल सिंह, काढ़ागोला के दुलोम खातून, साजेनूर खातून, मधेली के विनोद कुमार झा जो सीने में दर्द से परेशान थे। बताया कि सांय समय पर आकर पर्ची लेकर खड़े हैं। बावजूद दो घंटों बीतने के बाद भी अब तक किसी भी चिकित्सक के नहीं आने से परेशानी बढ़ गयी है। लाइन में लगे अपने-अपने परिजनों को खड़ा कर कभी इस काउंटर तो कभी उस काउंटर जाकर चिकित्सकों से मिलने की चेष्टा बेकार गयी। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read