सीएम योगी और जयंत चौधरी की मुलाकात के क्या है सियासी मायने?
उपचुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बन गई बात!
UP By Election 2024: यूपी में 10 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा के उपचुनाव को लेकर बीजेपी और सहयोगी दलों के बीच सरगर्मियां तेज हो गई है।
बुधवार को केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी सीएम योगी से मिलने पहुंचे।
हालांकि उन्होंने कहा कि मीटिंग में उपचुनाव को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई।
CM Yogi Aditya Nath Meeting with Jayant Choudhary: यूपी में सियासी तूफान के शांत होने के बाद अब बीजेपी का पूरा फोकस 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव हैं।
इस बीच विधानसभा के मानसून सत्र में सीएम योगी का भाषण लगातार सुर्खियां बंटोर रहा हैं।
गुरुवार को केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सीएम योगी से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद जयंत ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन बहुत अच्छा है।
हम सभी लोग साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
कांवड़ यात्रा के नियमों को लेकर उठे विवाद के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी।
बता दें कि जयंत चौधरी ने भी कांवड़ यात्रा में नेमप्लेट को लेकर बड़ा बयान दिया था।
जिसके बाद से ऐसा लग रहा था कि जयंत चौधरी फैसले से नाराज है और वे पाला भी बदल सकते हैं।
ऐसे में आइये जानते हैं इस मुलाकात के क्या है सियासी मायने?
10 सीटों पर होने हैं उपचुनाव यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं।
इस 10 में से 5 सीटें सपा, 3 बीजेपी और 1-1 सीट रालोद और निषाद पार्टी के कब्जे में थी।
लोकसभा चुनाव में यूपी के 9 विधायक सांसद बन गए।
जबकि सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने के बाद उन्होंने सीट छोड़ दी।
जयंत चौधरी मीरापुर के साथ-साथ खैर सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
मीरापुर सीट पर तो 2022 में रालोद ने जीत दर्ज की थी।
वहीं खैर सीट पर जाट वोट बैंक की अधिकता के कारण रालोद यह सीट बीजेपी से मांग रही है।
2 सीटें मांग रही हैं रालोद सूत्रों की मानें तो बीजेपी रालोद को मीरापुर की जगह पर कुंदरकी सीट दे सकती हैं।
हालांकि इसके लिए जयंत चौधरी का खेमा कितना तैयार है?
यह देखने वाली बात होगी।
जानकारों की मानें तो रालोद मीरापुर सीट कभी नहीं छोड़ेगी।
हां वह कुंदरकी या खैर को लेकर समझौता कर सकती है।
बीजेपी उपचुनाव में दोहराएगी 2022 का फाॅर्मूला बता दें कि मीरापुर सीट रालोद के चंदन चैहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।
हालांकि बैठक के बाद जयंत चौधरी ने कहा कि उनकी सीएम योगी से सीट बंटवारे को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है।
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी के एक सीट के ऑफर पर रालोद खुश नहीं है।
क्योंकि शुरू से ही यह मानकर चल रही है कि गठबंधन से पहले जिस सीट पर जिस पार्टी के विधायक थे वह उपचुनाव में भी उसी सीट पर चुनाव लड़ेगा।
यानी विधानसभा चुनाव का फाॅर्मूला ही उपचुनाव में लागू होगा।
Article Advertisement
Politics
सीएम योगी और जयंत चौधरी की मुलाकात के क्या है सियासी मायने? उपचुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बन गई बात!
सीएम योगी और जयंत चौधरी की मुलाकात के क्या है सियासी मायने? उपचुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बन गई बात! UP By Election 2024: यूपी में 10 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा के उपचुनाव को लेकर बीजेपी और सहयोगी दलों के बीच सरगर्मियां तेज हो गई है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी सीएम योगी से मिलने पहुंच

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
