‘BJP के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे से देश बंटेगा’, सपा सांसद बोले- CM योगी सुप्रीम कोर्ट के जज नहीं UP BY Election 2024: यूपी में उपचुनाव से पहले बीजेपी और सपा एक दूसरे पर जमकर हमलावर है।
वजह है सीएम योगी का बयान बंटेंगे तो कटेंगे।
सपा सांसद सनातन पांडे ने कहा कि इस प्रकार के बयान बीजेपी की मानसिकता को दिखाते हैं।
Akhilesh Yadav MP Sanatan Pandey Slams CM Yogi Statement: उत्तरप्रदेश में उपचुनाव से पहले इन दिनों नारों को लेकर सियासत की हवा गरम है।
सीएम योगी के बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान के जवाब में अब तक अखिलेश और मायावती भी अपना-अपना नारा दे चुके हैं।
अखिलेश यादव ने जुड़ेंगे तो जीतेंगे का नारा दिया था, तो वहीं मायावती ने जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित भी रहेंगे का नारा दिया।
सपा से बलिया के सांसद सनातन पांडे ने कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे के नारे से देश बंटेगा।
एक तरफ बीजेपी हिंदू-मुसलमान के नारे पर चलना चाहती है।
देश को बांटने का प्लान बीजेपी पहले से कर रही है।
उनके पास प्लानिंग और राजनीति भी है।
वे भारत के लोकतंत्र और संविधान को बर्बाद कर देना चाहते हैं।
सपा भारत के लोकतंत्र और संविधान की रक्षक पार्टी है।
बुलडोजर चलाया जा रहा है इतना ही नहीं सपा के सांसद ने सीएम योगी पर निशाना साधा।
उन्होंने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा सीएम योगी कोई सुप्रीम कोर्ट के जज नहीं है।
लोकतंत्र में सरकार को दायरे में रहकर काम करना चाहिए।
संविधान को ताक पर रखकर बुलडोजर चलाया जा रहा है।
जो मन में होगा, वो बाहर आएगा।
ये लोग देश को बांटने की राजनीति करते हैं।
जब लोकतंत्र की बात आती है तो बंटने और बांटने की बात ही नहीं आती।
इनको वोट की राजनीति करनी है इसलिए ये लोग बांटने और बंटने की बात करते हैं।
जो कुछ हो रहा है बीजेपी के इशारे पर हो रहा है।
Article Advertisement
Politics
‘BJP के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे से देश बंटेगा’, सपा सांसद बोले- CM योगी सुप्रीम कोर्ट के जज नहीं
‘BJP के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे से देश बंटेगा’, सपा सांसद बोले- CM योगी सुप्रीम कोर्ट के जज नहीं UP BY Election 2024: यूपी में उपचुनाव से पहले बीजेपी और सपा एक दूसरे पर जमकर हमलावर है। वजह है सीएम योगी का बयान बंटेंगे तो कटेंगे। सपा सांसद सनातन पांडे ने कहा कि इस प्रकार के बयान बीजेपी की मानसिकत

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
