अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार की ट्रेनों में अभी से नो-रूम, क्या रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद बुक करवा सकते हैं टिकट, क्या हैं नियम?...बिहार एमएलसी चुनावः आरजेडी-कांग्रेस में 2 सीटों पर बन गई है आपसी सहमति! तीन पर हो सकता है सीधा मुकाबलाभारत-नेपाल सीमा पर 135 लीटर नेपाली शराब बरामद: निचलौल में एसएसबी-पुलिस का संयुक्त नाका, एक तस्कर गिरफ्तारदिल्ली से दरभंगा आ रही बस की ट्रक से टक्कर, बिहार के रहने वाले 4 लोगों की मौतउत्तराखंड की नेपाल सीमा से सटे गर्ब्यांग एसएसबी कैंप में लगी भीषण आग, एक बैरक जलकर खाकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारTrain Cancelled: बिहार-झारखंड के बीच चलने वाली यह ट्रेन 36 दिनों के लिए रद्द, दिसंबर तक प्रभावित रहेगा परिच...नरपतगंज में 6 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार: 2 बाइक, तीन मोबाइल और 27,500 रुपए कैश जब्तबिहार में आज बारिश का अलर्ट नहीं: पटना समेत कई जिलों में तेज धूप और उमस छुड़ाएगी पसीने; 6 जिलों में बाढ़स्कूल से सीधे गंडक नदी में नहाने पहुंचे 5 बच्चे, 2 तेज धारा में बहे, एक को SDRF ने बचाया44 कैदी खुली हवा में लेंगे सांस... मिलेगी रिहाई, गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से बाहर निकलेंगे बंदी, सरकार का फैसलाबिहार की ट्रेनों में अभी से नो-रूम, क्या रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद बुक करवा सकते हैं टिकट, क्या हैं नियम?...बिहार एमएलसी चुनावः आरजेडी-कांग्रेस में 2 सीटों पर बन गई है आपसी सहमति! तीन पर हो सकता है सीधा मुकाबलाभारत-नेपाल सीमा पर 135 लीटर नेपाली शराब बरामद: निचलौल में एसएसबी-पुलिस का संयुक्त नाका, एक तस्कर गिरफ्तारदिल्ली से दरभंगा आ रही बस की ट्रक से टक्कर, बिहार के रहने वाले 4 लोगों की मौतउत्तराखंड की नेपाल सीमा से सटे गर्ब्यांग एसएसबी कैंप में लगी भीषण आग, एक बैरक जलकर खाकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारTrain Cancelled: बिहार-झारखंड के बीच चलने वाली यह ट्रेन 36 दिनों के लिए रद्द, दिसंबर तक प्रभावित रहेगा परिच...नरपतगंज में 6 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार: 2 बाइक, तीन मोबाइल और 27,500 रुपए कैश जब्तबिहार में आज बारिश का अलर्ट नहीं: पटना समेत कई जिलों में तेज धूप और उमस छुड़ाएगी पसीने; 6 जिलों में बाढ़स्कूल से सीधे गंडक नदी में नहाने पहुंचे 5 बच्चे, 2 तेज धारा में बहे, एक को SDRF ने बचाया44 कैदी खुली हवा में लेंगे सांस... मिलेगी रिहाई, गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से बाहर निकलेंगे बंदी, सरकार का फैसला

Article Advertisement

Jobs

UP Jobs: उत्तर प्रदेश के युवा हो जाएं तैयार, मिलेंगी 1 करोड़ नौकरियां!

UP Jobs: उत्तर प्रदेश के युवा हो जाएं तैयार, मिलेंगी 1 करोड़ नौकरियां! UP Jobs: नौकरी के लिए हर तरफ मारा मारी है। लोग नौकरियों के लिए अपनी डिग्रियां लिए अलग अलग कंपनियों के चक्कर लगाते दिखते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में कहा गया कि छोटी नौकरियों में भी हाई क्वालीफाई लोग

UP Jobs: उत्तर प्रदेश के युवा हो जाएं तैयार, मिलेंगी 1 करोड़ नौकरियां!

Article Advertisement

UP Jobs: उत्तर प्रदेश के युवा हो जाएं तैयार, मिलेंगी 1 करोड़ नौकरियां! UP Jobs: नौकरी के लिए हर तरफ मारा मारी है। लोग नौकरियों के लिए अपनी डिग्रियां लिए अलग अलग कंपनियों के चक्कर लगाते दिखते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में कहा गया कि छोटी नौकरियों में भी हाई क्वालीफाई लोग अप्लाई कर रहे हैं। UP Jobs: किसी भी चुनाव का मुद्दा बेरोजगारी, शिक्षा रहता है। 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को जिस तरह से हार मिली, उसको लेकर कहा गया कि युवा सरकार से खुश नहीं थे। अब युवाओं को खुश करने और रोजगार देने के लिए यूपी सरकार ने एक नई रणनीति बनाई है। योगी सरकार ने 2027 तक एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनावों को देखते हुए राज्य सरकार आर्थिक विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश के काम में तेजी ला सकती है। जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके। 2027 तक 1 करोड़ नौकरियां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ एक मीटिंग की। इस मीटिंग में रोजगार देने के लिए भी एक रूपरेखा तैयार की गई। औद्योगिक विकास विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि निवेश की जो रणनीति बनाई है वो सफल होती है तो एक करोड़ युवाओं के लिए रोजगार पैदा होंगे। इसके अलावा सरकार ने कई सरकारी विभागों में लाखों नौकरियां निकाली जाएंगी। भूमि अधिग्रहण का काम होगा शुरू सरकार 2027 तक औद्योगिक विकास करने के लिए करीब 2,00,000 एकड़ भूमि अधिग्रहित करेगी। इन जमीनों पर ही नए उद्योगों की शुरुआत की जाएगी। ये रोजगार और आर्थिक विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बहुत जरूरी है। निवेश परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए सरकार ने कई प्लान तैयार किए हैं। औद्योगिक विकास के अधिकारी का कहना है कि सरकार एक बार 2026 में एक ग्लोबल समिट का आयोजन कर सकती है। 2023 का समिट में सरकार को लगभग 38 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश मिला था। वहीं, 2024 फरवरी में 10 लाख करोड़ की परियोजनाएं शुरू की गई थी। आपको बता दें कि सरकार ने निवेश लक्ष्यों को पूरा करने के लिए 6 सेक्टरों का चुनाव किया है। यूपी में बेरोजगारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि प्रदेश की बेरोजगारी दर 2017-18 में 6.2 प्रतिशत थी। जो अब 2.4 प्रतिशत ही रह गई है। इसके अलावा उन्होंने महिला श्रम बल को लेकर कहा कि इसमें भी सुधार हुआ है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read