UPSC 2024 : सहायक प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन UPSC 2024 में सहायक प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती निकाली गई है।
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जो कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट में रुचि रखते हैं।
Jobs
UPSC 2024 : सहायक प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन
UPSC 2024 : सहायक प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन UPSC 2024 में सहायक प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जो कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट में रुचि रखते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें अप्लाई... संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सहायक

Article Advertisement
Article Advertisement
आइए जानते हैं कैसे करें अप्लाई... संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सहायक प्रोग्रामर के पदों पर आवेदन के लिए एक भर्ती शुरू कर दी हैं।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 27 पद भरे जाएंगे।
अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं और योग्य हैं, तो आप UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की आखिरी तारीख इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ध्यान दें कि आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर, 2024 है।
यानी आपको इस तारीख से पहले अपना आवेदन जमा कर देना होगा, इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
कितने पदों पर निकली भर्ती इस भर्ती में सहायक प्रोग्रामर के 27 पद खाली हैं।
यह मौका खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है जो प्रोग्रामिंग में रुचि रखते हैं और इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
कितनी होनी चाहिए एजुकेशन क्वालीफिकेशन इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कुछ खास योग्यताएं होनी चाहिए।
उन्हें किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से नीचे दी गई इन डिग्रियों में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए मास्टर डिग्री: उम्मीदवार के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन या कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हो, या फिर मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (M.Tech), जिसमें कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक्सपर्ट हो।
बैचलर डिग्री: उम्मीदवार के पास बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) या बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech) हो, जो कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में हो।
ग्रेजुएशन डिग्री: उम्मीदवार के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए लिए कितनी होनी चाहिए उम्र UR/EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है, जबकि OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 33 वर्ष तक और SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 35 वर्ष तक है।
आवेदन करने के लिए कितना देनी होगी फीस इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए फीस 25 रुपए है, लेकिन महिलाओं, SC, ST, और बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।
शुल्क का भुगतान आप SBI की किसी भी शाखा में नकद, या नेट बैंकिंग, वीजा/मास्टर/रुपे/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/UPI के जरिए कर सकते हैं।
ध्यान रखें कि एक बार शुल्क का भुगतान करने के बाद वह वापस नहीं किया जा सकता और न ही किसी दूसरी परीक्षा या चयन प्रक्रिया में इस्तेमाल किया जा सकता है।
जानें कैसे करें सहायक प्रोग्रामर के लिए रजिस्ट्रेशन आवेदन करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर “रिक्रूटमेंट” लिंक के नीचे ORA लिंक पर क्लिक करें।
फिर नए पेज पर आपको सहायक प्रोग्रामर के लिए आवेदन लिंक दिखाई देगा।
इस लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन की जानकारी भरें।
रजिस्ट्रेशन के बाद, आवेदन पत्र को भरें और शुल्क का भुगतान करें।
इसके बाद, आवेदन को सबमिट करें और एक कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अधिक जानकारी के लिए आप यूपीएससी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Jobs
बिहार में सरकारी नौकरी का मौका, कई विभागों में भर्ती प्रक्रिया जारी, युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट

Jobs
बिहार में 32,388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC ने TRE-4 का विज्ञापन जारी किया

Jobs
12वीं पास के लिए भी सरकारी नौकरी का मौका: CPCB में 51 Vacancy, ₹1.71 लाख तक Salary; आज रात बंद होगा आवेदन

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
23 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
20 views
#3प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#4शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
19 views
#5सोनिया गांधी की किताब में नीतीश कुमार पर टिप्पणी से भड़के संजय झा, बोले- INDIA गठबंधन की नींव उन्होंने रखी थी
19 views
#6छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी
18 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
