Urfi Javed के लिए ये क्या बोल गए डायरेक्टर?
LSD 2 में इन्फ्लुएंसर ही क्यों दिबाकर बनर्जी ने बताई वजह Dibakar Banerjee Talks On Urfi Javed In LSD 2: उर्फी जावेद जल्द ही एकता कपूर की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
फिल्म में उनका रोल क्या होगा इसका खुलासा भी हो गया है।
इस बीच फिल्ममेकर दिबाकर बनर्जी ने बताया है कि उन्हें फिल्म में क्यों कास्ट किया गया है।
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं।
एकता कपूर की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ (Love Sex Aur Dhokha 2) में उनकी दमदार एंट्री पक्की हो गई है।
हाल ही में फिल्ममेकर दिबाकर बनर्जी (Dibakar Banerjee) ने इस बात का खुलासा किया था और बताया था कि ‘LSD 2’ में उर्फी एक लंबा स्ट्रिपिंग सीन देने वाली हैं।
जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आई तो एक्ट्रेस के चाहने वाले काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए।
इस बीच कई लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि ‘LSD 2’ में उर्फी जावेद को ही क्यों कास्ट किया गया है?
दरअसल, अपनी वीडियोज में उर्फी जावेद अब तक कई बार अपने कपड़े उतार चुकी हैं।
फिर फिल्म ‘LSD 2’ में वो ऐसा क्या ही खास कर लेंगी?
अगर आपके दिमाग में भी कुछ ऐसे सवाल आ रहे हैं तो आपको बता दें कि इस बात का जवाब खुद फिल्ममेकर दिबाकर बनर्जी ने दे दिया है।
उर्फी जावेद को लेकर क्या बोले दिबाकर बनर्जी?
अपने हालिया इंटरव्यू में फिल्ममेकर दिबाकर बनर्जी ने फिल्म ‘LSD 2’ को लेकर कई सारी बातें की हैं।
इस बीच उन्होंने उर्फी जावेद को फिल्म में लेने के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।
हालांकि इस बीच उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।
दिबाकर बनर्जी ने कहा, ‘मुझे फिल्म में किसी ऐसे शख्स की जरूरत थी, जो खुद पर हंस सके और कम से कम खुद पर कमेंट कर सके।
यह गेम पर आधारित फिल्म है।’ फिल्ममेकर ने आगे कहा, ‘मैंने कई बार उर्फी जावेद के वीडियो देखें हैं और मैं उन्हें एन्जॉय करता हूं।
मैं इस बात को सोचकर हैरान रह जाता हूं कि कैसे वो अपने रिवीलिंग कपड़ों से लोगों को ट्रिगर कर देती है।’ गौरतलब है कि उर्फी जावेद अपने लेटेस्ट वीडियो में आए दिन अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।
वो अपने वीडियो में कब क्या पहनकर आ जाएं खुद उन्हें भी पता नहीं होता है।
उर्फी जावेद की अदाएं देखने को बेताब हैं फैंस बता दें कि उर्फी जावेद फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ में गेस्ट अपीयरेंस देने वाली हैं।
फिल्म में उनका लंबा स्ट्रिपिंग सीन होने वाला है।
उनका रोल सुनने के बाद यही कयास लगाए जा रहे हैं कि उर्फी अपने किरदार से लीड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देंगी।
फिलहाल फैंस को ‘LSD 2’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
फिल्म में और क्या-क्या धमाल होने वाला है, यह देखने के लिए लोग बेताब हैं।
Article Advertisement
Entertainment
Urfi Javed के लिए ये क्या बोल गए डायरेक्टर? LSD 2 में इन्फ्लुएंसर ही क्यों दिबाकर बनर्जी ने बताई वजह
Urfi Javed के लिए ये क्या बोल गए डायरेक्टर? LSD 2 में इन्फ्लुएंसर ही क्यों दिबाकर बनर्जी ने बताई वजह Dibakar Banerjee Talks On Urfi Javed In LSD 2: उर्फी जावेद जल्द ही एकता कपूर की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में उनका रोल क्या होगा इसका खुलासा भी हो गया है

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
नानी की The Paradise ने पहले हफ्ते में मचाया धमाल, 150 करोड़ के पार कमाई; आलोचनाओं पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी

Entertainment
Nani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खास

Entertainment
OTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीज

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
