Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024: इस बूथ पर 2 घंटे में पड़ा सिर्फ एक वोट, वो भी धोखे से!
लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में खुशियों का माहौल है तो यूपी के एक गांव में लोग नेताओं से काफी नाराज हैं।
नाराजगी इस हद तक बढ़ गई कि लोगों ने वोट देने से ही इंकार कर दिया।
नतीजतन इस पोलिंग बूथ पर सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ है।
आज तीसरा चरण है।
देश के 12 राज्यों में 93 सीटों पर मतदान हो रहे हैं।
तीसरे चरण में सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में भी 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है।
मगर इसी बीच फतेहपुर सीकरी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
यहां के एक पोलिंग बूथ पर सुबह से कोई वोट नहीं पड़ा है।
हम बात कर रहे हैं फतेहपुर सीकरी लोकसभा के बूथ संख्या 95 की, जहां ग्रामीणों ने मतदान का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया है।
इस पोलिंग बूथ पर सुबह से सन्नाटा पसरा है और किसी ने वोट नहीं डाला है।
पिछले दो घंटे में इस बूथ पर सिर्फ एक वोट डाला गया है और वो भी शख्स ने गलती से वोट डाल दिया था।
क्यों हुआ मतदान का बहिष्कार?
अब सवाल ये है कि आखिर फतेहपुर सीकरी के इस पोलिंग बूथ पर ग्रामीणों ने वोटिंग का बहिष्कार क्यों किया है?
दरअसल इसकी वजह गांव में ना होने वाला विकास है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पिछले कई सालों से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।
ऐसे में ग्रामीणों ने विकास नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया है।
पुलिस ने की अपील पुलिस ने ग्रामीणों से वोट देने की अपील की है।
मगर कोई भी ग्रामीण वोट देने नहीं गया है।
पुलिस गांव में घूमकर लोगों से मतदान करने की गुजारिश कर रही है।
हालांकि गांव वाले अपनी बात पर अड़े हैं और सुबह से बूथ पर सिर्फ एक ही वोट डाला गया है।
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान यूपी की 80 सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान होने हैं।
पहले दो चरण में 8-8 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है और तीसरे चरण में 10 सीटों पर मतदान करवाए जा रहे हैं।
इस लिस्ट में आगरा, संभल, हाथरस, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, ऐटा, बदायूं, बरेली और आंवला सीट का नाम शामिल है।
Article Advertisement
Politics
Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024: इस बूथ पर 2 घंटे में पड़ा सिर्फ एक वोट, वो भी धोखे से!
Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024: इस बूथ पर 2 घंटे में पड़ा सिर्फ एक वोट, वो भी धोखे से! लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में खुशियों का माहौल है तो यूपी के एक गांव में लोग नेताओं से काफी नाराज हैं। नाराजगी इस हद तक बढ़ गई कि लोगों ने वोट देने से ही इंकार कर दिया। नतीजतन इस पोलिंग बूथ पर सुबह से

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
