गुजरात, हिमाचल में इलेक्शन का आज होगा ऐलान!
चुनाव आयोग बजा सकता है बिगुल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव का बिगुल आज बज सकता है।
चुनाव आयोग ने आज दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।
माना जा रहा है कि इस दौरान उसकी ओर से दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।
गुजरात में आमतौर पर दो चरणों चुनाव होते रहे हैं।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में एक ही राउंड में मतदान होने करी परंपरा रही है।
माना जा रहा है कि चुनाव आयोग की ओर से यही शेड्यूल इस बार भी रह सकता है।
2017 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में 24 नवंबर को एक ही राउंड में मतदान हुआ था, जबकि गुजरात में 10 और 14 दिसंबर को वोटिंग हुई थी।
इसके बाद 18 दिसंबर को नतीजे आए थे।
कुछ ऐसा ही शेड्यूल इस बार भी हो सकता है और दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में दोनों राज्यों के चुनाव रिजल्ट आ सकते हैं।
दोनों ही राज्यों में फिलहाल भाजपा की सरकार है और उसके लिए वापसी करने की चुनौती होगी।
वहीं गुजरात में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी मजबूती से ताल ठोक रही है।
कांग्रेस गुजरात में अब तक सुस्त ही नजर आई है, लेकिन उसका बड़ा वोट बैंक रहा है।
गुजरात में पहली बार होगा त्रिकोणीय मुकाबला ऐसे में इस बार गुजरात में पहली बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है, जो हमेशा से कांग्रेस और भाजपा के बीच ही केंद्रित रहा है।
हिमाचल प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी दांव आजमा रही है।
हालांकि यहां कांग्रेस गुजरात के मुकाबले थोड़ा मजबूत स्थिति में है।
हिमाचल प्रदेश में हर 5 साल पर सरकार बदलने की परंपरा रही है, लेकिन भाजपा इस बारे मजबूती के साथ मिशन रिपीट पर काम कर रही है।
गौरतलब है कि हिमाचल और गुजरात दोनों ही राज्यों में भाजपा के शीर्ष नेता बीते एक महीने से लगातार दौरे कर रहे हैं।
खासतौर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात और हिमाचल के कई दौरे किए हैं और कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है।
Article Advertisement
Politics
गुजरात, हिमाचल में इलेक्शन का आज होगा ऐलान! चुनाव आयोग बजा सकता है बिगुल
गुजरात, हिमाचल में इलेक्शन का आज होगा ऐलान! चुनाव आयोग बजा सकता है बिगुल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव का बिगुल आज बज सकता है। चुनाव आयोग ने आज दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि इस दौरान उसकी ओर से दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
