अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
World

इजरायल ने खोज ली कोरोना की वैक्सीन? जून तक होगा इंसानों पर परीक्षण

इजरायल ने खोज ली कोरोना की वैक्सीन? जून तक होगा इंसानों पर परीक्षण इजरायल दुनिया के उन देशों में शामिल हो गया है जो कोविड-19 के खिलाफ जंग में उम्मीद की किरण दिखा रहे हैं। दो इजरायली कंपनियों ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए प्रभावी वैक्सीन खोजने का दावा किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जून तक इसका मनुष

इजरायल ने खोज ली कोरोना की वैक्सीन? जून तक होगा इंसानों पर परीक्षण

Article Advertisement

इजरायल ने खोज ली कोरोना की वैक्सीन? जून तक होगा इंसानों पर परीक्षण इजरायल दुनिया के उन देशों में शामिल हो गया है जो कोविड-19 के खिलाफ जंग में उम्मीद की किरण दिखा रहे हैं। दो इजरायली कंपनियों ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए प्रभावी वैक्सीन खोजने का दावा किया है।

Article Advertisement

उम्मीद जताई जा रही है कि जून तक इसका मनुष्यों पर परीक्षण किया जाएगा। अगर प्रयोग सफल रहा तो कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही दुनिया को बड़ा तोहफा इजरायल की ओर से मिलेगा। भारत और इजरायल इलाज से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं। इजरायल का दावा है कि वह अपनी तकनीक से जल्द कोरोना को हराएगा। वहीं, भारत को उम्मीद है कि इजरायल और भारत मिलकर कोविड-19 को पराजित करने का रास्ता तलाश लेंगे। प्रयोग सफल होने पर भारत इजरायल से तकनीक हासिल करेगा। सस्ता और बोलने वाला वेंटिलेटर: इजरायली कंपनी ने एक सस्ता वेंटिलेटर भी तैयार किया है। इसका डिजाइन साझा करने पर बात हो रही है। एक बोलने वाला वेंटिलेटर भी तैयार किया गया है। इजरायल हर दिन 10 हजार टेस्ट कर रहा है। एप के जरिये रिमोट इलाकों में रहने वालों को भी टेस्टिंग से जोड़ा गया है। इजरायली मॉडल की काफी सराहना हो रही है। इजरायल भारत से चिकित्सा और अनुसंधान से जुड़ी चीजें साझा करने को तैयार है। भारत कई अन्य देशों के साथ कोविड-19 के इलाज को लेकर संपर्क में है। जी-20 की बैठक में तय हुआ था कि सभी देश सूचनाओं को साझा करेंगे जिससे कोरोना की रोकथाम के लिए वैश्विक प्रयासों को सफलता मिले। भारत-अमेरिका साझा शोध में जुटे: इंडो-यूएस विज्ञान व प्रौद्योगिकी फोरम ने कोविड-19 इंडो-यूएस वर्चुअल नेटवर्क के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किया है। यह प्रस्ताव भारतीय व अमेरिकी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को वर्तमान में कोविड-19 से संबंधित अनुसंधान में वित्तीय व अन्य सहयोग प्रदान करेगा। इससे एक वर्चुअल मैकेनिज्म के माध्यम से संयुक्त अनुसंधान गतिविधियों को अंजाम दिया जा सकेगा। Source :- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read