अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Entertainment

वरुण धवन के रिश्तेदार को हुआ कोरोना वायरस, कहा- घर के बहुत पास रहते हैं

वरुण धवन के रिश्तेदार को हुआ कोरोना वायरस, कहा- घर के बहुत पास रहते हैं एक्टर वरुण धवन के रिश्तेदार को कोरोना वायरस हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने एक लाइव चैट के दौरान फैन्स को दी। दरअसल, वरुण धवन ने बताया कि यूएस से आए उनके एक रिश्तेदार कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। वह आगे कहते हैं कि जिन्ह

वरुण धवन के रिश्तेदार को हुआ कोरोना वायरस, कहा- घर के बहुत पास रहते हैं

Article Advertisement

वरुण धवन के रिश्तेदार को हुआ कोरोना वायरस, कहा- घर के बहुत पास रहते हैं एक्टर वरुण धवन के रिश्तेदार को कोरोना वायरस हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने एक लाइव चैट के दौरान फैन्स को दी। दरअसल, वरुण धवन ने बताया कि यूएस से आए उनके एक रिश्तेदार कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।

Article Advertisement

वह आगे कहते हैं कि जिन्हें कोरोना वायरस हुआ है वह घर के बेहद नजदीक हैं। जब तक यह आपके किसी जानने वाले को नहीं होता है तब तक आप इसे सीरियसली नहीं लेते हैं। और समझते नहीं हैं कि यह जानलेवा बीमारी है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे घर के अंदर रहें और सुरक्षित रहें। इंस्टाग्राम लाइव चैट में वरुण धवन के साथ जुड़ीं उनकी बचपन की दोस्त और एक्ट्रेस जोओ मोरानी ने फैन्स संग कोरोना वायरस पर एक्सपीरियंस शेयर किया। जोआ ने कहा कि 20 मार्च को मुझे हल्का बुखार और कमजोरी लगी। इसके तीसरे दिन मुझे खांसी हुई। साथ ही सांस लेने में तकलीफ और सिर दर्द रहा। टेस्ट कराया तो पता चला कि कोरोना वायरस है। आपको बता दें कि जोओ मोरानी की बहन शजा मोरानी और पिता करीम मोरानी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इलाज के बाद शजा मोरानी की रिपोर्ट्स नेगेटिव आ चुकी हैं और वह घर वापस आ चुकी हैं। वहीं, जोआ मोरानी कुछ ही दिनों में डिस्चार्ज होकर घर वापस आ जाएंगी। आपको बताते चलें कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में वरुण धवन ने पीएम केयर्स फंड में 30 लाख और महाराष्ट्र रिलीफ फंड में 25 लाख का दान किया है। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वह जॉबलेस और घर से दूर रहे लोगों के साथ कोरोना वायरस से लड़ रहे उन सभी डाक्टर्स, नर्स और मेडिकल स्टॉफ को भोजन मुहैया कराएंगे। वरुण धवन ने एक ऑफिशियल लेटर के जरिए घोषणा करते हुए यह भी कहा था कि लॉकडाउन के दौरान घर में रहते हुए हर एक दिन गुजारने के साथ मेरे मन में उनके लिए सहानुभूति होती है जो इस संकट के समय अपने घर से दूर हैं और जिनके पास कोई जॉब नहीं है। ऐसे लोगों के लिए मैं फ्री भोजन उपलब्ध कराने का निश्चय करता हूं। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read