अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

नीतीश कुमार के विपक्षी एकजुटता की ओर बढ़ रहे कदम, लालू यादव के साथ आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात

नीतीश कुमार के विपक्षी एकजुटता की ओर बढ़ रहे कदम, लालू यादव के साथ आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विपक्षी दलों को एकजुट करने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ रविवार शाम को वे दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्

नीतीश कुमार के विपक्षी एकजुटता की ओर बढ़ रहे कदम, लालू यादव के साथ आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात

Article Advertisement

नीतीश कुमार के विपक्षी एकजुटता की ओर बढ़ रहे कदम, लालू यादव के साथ आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विपक्षी दलों को एकजुट करने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ रविवार शाम को वे दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

Article Advertisement

इन नेताओं के बीच बीजेपी विरोधी गठबंधन को लेकर बातचीत होगी। नीतीश कुमार रविवार को हरियाणा के फतेहाबाद में दिवंगत चौधरी देवीलाल की जयंती पर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की रैली में भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक लालू प्रसाद यादव शनिवार की शाम को ही दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटना से रवाना होंगे। देशभर के विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की चल रही कोशिश के क्रम में दोनों नेताओं की सोनिया गांधी से मुलाकात हो रही है। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हरियाणा के फतेहाबाद में इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा आयोजित रैली में भाग लेंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री भी पटना से रविवार को विमान से रवाना होंगे। इस रैली में विभिन्न राज्यों के दलों के आला नेता भाग लेंगे। इस रैली के बहाने भी विपक्षी दल अपनी एकता का प्रदर्शन करेंगे। मालूम हो कि नीतीश कुमार विपक्ष को एक मंच पर लाने की कवायद को लेकर ही दिल्ली में पांच से सात सितंबर तक थे। इस बीच वे राहुल गांधी समेत विभिन्न दलों के नेताओं से मिले थे।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read