अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Sports

'अगर कोविड-19 की वैक्सीन नहीं बनी तो ओलंपिक 2021 मुश्किल'

ग्लोबल हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि जब तक कोविड-19 की वैक्सीन तैयार नहीं हो जाती है, तब तक टोक्यो ओलंपिक का आयोजन होना 'बहुत अवास्तविक' है। प्रोफेसर देवी श्रीधर ने कहा कि ओलंपिक के समय पर होने के लिए वैक्सीन का होना जरूरी है ताकि ओलंपिक 2021 का आयोजन हो सके। उन्होंने हालांकि साथ ही कहा कि ऐसी उम्मीद

'अगर कोविड-19 की वैक्सीन नहीं बनी तो ओलंपिक 2021 मुश्किल'

Article Advertisement

ग्लोबल हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि जब तक कोविड-19 की वैक्सीन तैयार नहीं हो जाती है, तब तक टोक्यो ओलंपिक का आयोजन होना 'बहुत अवास्तविक' है। प्रोफेसर देवी श्रीधर ने कहा कि ओलंपिक के समय पर होने के लिए वैक्सीन का होना जरूरी है ताकि ओलंपिक 2021 का आयोजन हो सके। उन्होंने हालांकि साथ ही कहा कि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वैक्सीन की खोज जल्द ही कर ली जाएगी। श्रीधर ने बीबीसी से कहा, “वैज्ञानिकों से हम सुन रहे हैं कि यह संभव हो सकता है। मैंने सोचा था कि यह एक साल या डेढ़ साल दूर होगा, लेकिन अब हम सुन रहे हैं कि यह जल्द ही आ सकता है।” उन्होंने कहा, “अगर हम अगले साल तक टीका हासिल कर लेते हैं तो मुझे लगता है कि वास्तव में ओलंपिक संभव है। यह वैक्सीन गेम चेंजर, प्रभावी और सस्ते दर पर उपलब्ध होगी। अगर हमें वैज्ञानिक सफलता नहीं मिलती है तो मुझे लगता है कि यह ओलंपिक बहुत मुश्किल है। ” टोक्यो ओलंपिक का आयोजन इस साल 24 जुलाई से नौ अगस्त तक होना था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे अगले साल तक के लिए टाल दिया गया। अगले साल इसका आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक के बीच में होगा। बता दें कि दुनियाभर में 23.5 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए हैं, जबकि 1,62,032 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार (19 अप्रैल) को रात करीब 8:45 बजे जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा संकलित आंकड़े के अनुसार यह जानकारी सामने आई है। चीन में गत वर्ष दिसम्बर में पहली बार इस वायरस से संक्रमण का मामला सामने आया था। तब से इस वायरस से 193 देशों और क्षेत्रों में 23,55,676 से अधिक मामले सामने आए हैं। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read