मानसून के आखिरी दौर में भारी बारिश, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब समेत इन इलाकों में आज भी राहत नहीं मानसून सीजन के आखिरी दौर में देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में बरसात का अनुमान लगाया है।
रविवार को पश्चिम बंगाल और सिक्किम के भी कुछ हिस्सों में छिटपुट से लेकर भारी बारिश हो सकती है।
असम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल सहित कई पूर्वोत्तर राज्यों में मंगलवार तक गरज के साथ बरसात और बिजली गिरने की आशंका है।
मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों पर चक्रवाती सर्कुलेशन का प्रभाव पड़ रहा है।
साथ ही दक्षिण हरियाणा में लो प्रेशर सिस्टम पाया गया है।
विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की डिटेल्स को जोड़ते हुए कहा, 'दक्षिण हरियाणा में निम्न दबाव के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा और दक्षिण उत्तर प्रदेश में उत्तरी छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ रेखा चल रही है।' ऐसे में इन इलाकों से आज मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं।
यूपी में बारिश से 2 दिन में 18 की मौत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने, डूबने और बोरवेल में गिरने की विभिन्न घटनाओं में पिछले दो दिनों में 18 लोगों की मौत हुई है।
शनिवार को जारी सरकारी बयान के मुताबिक, भारी बारिश के कारण 5 लोगों की मौत हो गई।
इसमें मुजफ्फरनगर में 2 और फतेहपुर, अलीगढ़ व गोरखपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
राज्य में बिजली गिरने से प्रयागराज में 3 और चंदौली, सीतापुर, अलीगढ़ और हरदोई में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
वहीं, फतेहपुर, आगरा और अमेठी में एक-एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई।
बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है।
बाढ़ के खतरे को देखते हुए राज्य के 44 जिलों में राहत और बचाव कार्य में 67 दलों को तैनात किया गया है।
बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री की ओर से जरूरत के मुताबिक राहत और बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और प्रादेशिक आर्म्ड कॉन्स्टैबुलरी (पीएसी) के दलों को तैनात करने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
दिल्ली में अगले दो दिन और बारिश का अनुमान दिल्ली में शनिवार को लगातार तीसरे दिन बारिश होने के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया।
मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन तक और बारिश का अनुमान जताया है।
शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ और कई अहम मार्गों पर वाहनों को रेंगते हुए देखा गया।
दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी 'येलो' अलर्ट जारी किया था, जिसके तहत दिल्ली में ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर आगाह किया गया था।
Article Advertisement
Politics
मानसून के आखिरी दौर में भारी बारिश, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब समेत इन इलाकों में आज भी राहत नहीं
मानसून के आखिरी दौर में भारी बारिश, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब समेत इन इलाकों में आज भी राहत नहीं मानसून सीजन के आखिरी दौर में देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कुछ हि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
