अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

विजय सिन्हा ने मटन पार्टी को लेकर दिया विवादित बयान, कहा - शहर से हजारों कुत्ते हैं गायब

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह इन दिनों अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को मटन पार्टी दे रहे हैं. उनके मटन पार्टी की चर्चा पूरे जिले में हो रही है. वहीं, अब विपक्ष उनके इस मटन पार्टी पर कई सवाल खड़े कर रही है. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अब उनके इस पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है. जिसके ब

विजय सिन्हा ने मटन पार्टी को लेकर दिया विवादित बयान, कहा - शहर से हजारों कुत्ते हैं गायब

Article Advertisement

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह इन दिनों अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को मटन पार्टी दे रहे हैं. उनके मटन पार्टी की चर्चा पूरे जिले में हो रही है. वहीं, अब विपक्ष उनके इस मटन पार्टी पर कई सवाल खड़े कर रही है. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अब उनके इस पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है. जिसके बाद राजनीतिक जगत में बवाल मच गया है. उन्होंने कहा है कि जिस दिन मटन पार्टी हुई है. उसी दिन से शहर में हजारों कुत्ते गायब हो गए हैं. मटन पार्टी के नाम पर ना जाने कौन से जानवर का मांस उन्हें खिलाया गया है. 'ना जाने कौन से जानवर का था मांस' विजय सिन्हा ने कहा कि ललन सिंह के द्वारा दिया गया मटन पार्टी बहुत ही गंभीर मामला है. जिसकी जांच होनी चाहिए उन्होंने कहा कि मुंगेर से मैंने भी चुनाव लड़ा है. मुझे से जुड़े हुए कई लोग वहां हैं. जिन्होंने मुझे बताया है कि शहर से हजारों कुत्ते गायब हैं. लोगों को मटन और चावल तो खिलाया गया मगर सवाल ये है कि ना जाने वो किन किन जानवरों का मांस था. जिसे कई बीमारियां भी फैलने का डर है. इस विषय की जांच होनी चाहिए कि जो लोगों को उस दिन परोसा गया था वो किस जानवर का मांस था.   'सरकार मामले को गंभीरता से ले' उन्होंने कहा कि जिस दिन मुंगेर में मटन पार्टी हुई उस दिन लाठी चार्ज हुआ कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए थे. लोगों को खाना नहीं मिल रहा था और अब ये कहा जा रहा है कि उस दिन के बाद से ही हजारों कुत्ते गायब हो गए हैं. सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए. वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि अगर मटन खिलाने से वोट मिल जाते तो क्या बात थी. मटन खिलाने वाले कई लोग आये लेकिन उनका क्या हश्र हुआ ये तो सब जानते हैं.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read