अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Politics

विकास की रौशनी से कोसों दूर है ये पंचायत, गांव में एक उपस्वास्थ केंद्र भी नहीं

विकास की रौशनी से कोसों दूर है ये पंचायत, गांव में एक उपस्वास्थ केंद्र भी नहीं   सरकार हर दिन पंचायत को मॉडल पंचायत, मॉडल गांव बनाने का सपना लोगों को दिखाती है. यहां तक यह भी कहते हैं कि हमने गांव को सभी सुविधाओं से लैश कर दिया है. गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाओं का कोई अभाव नहीं है, लेकिन वास

विकास की रौशनी से कोसों दूर है ये पंचायत, गांव में एक उपस्वास्थ केंद्र भी नहीं

Article Advertisement

विकास की रौशनी से कोसों दूर है ये पंचायत, गांव में एक उपस्वास्थ केंद्र भी नहीं   सरकार हर दिन पंचायत को मॉडल पंचायत, मॉडल गांव बनाने का सपना लोगों को दिखाती है. यहां तक यह भी कहते हैं कि हमने गांव को सभी सुविधाओं से लैश कर दिया है. गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाओं का कोई अभाव नहीं है, लेकिन वास्तविकता कुछ और ही है. आपको बता दें कि अररिया जिला के फारबिसगंज प्रखंड के अड़राहा पंचायत एक ऐसा पंचायत है. जहां ग्राम प्रधान को अपना कार्य का निपटारा करने के लिए एक अदद पंचायत भवन तक नहीं है तो ग्राम कचहरी सरपंच को अपना कार्य का निष्पादन के लिए एक ग्राम कचहरी भी नहीं है. सामुदायिक भवन में करते हैं काम मुखिया अपने कार्य का निष्पादन एक सामुदायिक भवन में करते हैं तो सरपंच अपने कार्य का संपादन एक विद्यालाय में करते हैं. इसी बात से सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि पंचायत का कितना विकास हुआ है. इस पंचायत में बारिश के मौसम में लोगों को अपने घर से पहुंचपथ तक जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. उपस्वास्थ केंद्र का भी नहीं हुआ निर्माण पंचायत के आधे से अधिक वार्ड में सड़क नहीं है. जिससे लोगों में काफी नाराजगी है. यहां तक कि विद्यालय तक जाने वाली पथ भी आज तक कच्ची ही है. खास बात यह है कि इस पंचायत की दूरी फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय से 20 किलोमीटर है, लेकिन इस पंचायत में आज तक उपस्वास्थ केंद्र का भी निर्माण नहीं हो सका है. जिस कारण लोग प्राथमिक उपचार के लिए भी बीस किलोमीटर दूर जाने को मजबूर हैं. ऐसे में सरकार पर सवाल उठना लाजिमी है. निश्चित यह पंचायत प्रशासनिक उदासीनता का दंश झेलने को मजबूर है. देखने वाली बात यह होगी कि कब तक प्रशासन इस गांव को उपस्वास्थ केंद्र, सड़क जैसे मूलभूत सुविधा देने में सफल हो पाते हैं.    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read